Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    June 15, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»T20 World Cup के लिए भारत की तैयारी शानदार, टीम सही दिशा में: सुनील गावस्कर
    Sports

    T20 World Cup के लिए भारत की तैयारी शानदार, टीम सही दिशा में: सुनील गावस्कर

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 27, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    SPORTS.दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को केवल अभ्यास के तौर पर देखा जाना चाहिए क्योंकि भारत टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के लिए पूरी लगन से तैयारी कर रहा है और किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा है।

    भारतीय टीम ने रविवार को गुवाहाटी में आठ विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके बाद गावस्कर ने भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा करते हुए उसकी मजबूती पर बात की।

    गावस्कर ने जियो हॉटस्टार के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह श्रृंखला तो भूख जगाने की तरह है। असली काम तो सात फरवरी से शुरू होगा। श्रृंखला जीतने के बाद अब सारा ध्यान विश्व कप खिताब का बचाव करने पर है। यह खिलाड़ी उसके लिए अच्छी तरह से तैयारी कर रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से कुछ को तो बल्लेबाजी का मौका भी नहीं मिला है, इसलिए वे ‘रेंज हिटिंग, टाइमिंग, रिदम, बैट फ्लो और पिक-अप’ पर काम कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि इस टीम का ध्यान पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर केंद्रित है। वे विश्व कप को हल्के में नहीं ले रहे हैं। वे किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।’’

    गावस्कर ने कहा कि भारत की टीम की गहराई और आत्मविश्वास इस बात से स्पष्ट हो जाती है कि निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान के बिना भी वह आसानी से मैच जीत रही है।

    उन्होंने कहा, ‘‘भारत को खुद पर पूरा भरोसा है। जब आपके पास निचले क्रम में रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी हों और उन्हें दो मैचों में बल्लेबाजी करने की जरूरत भी न पड़ी हो और भारत फिर भी आसानी से जीत रहा हो तो इससे इस टीम की क्षमता और गहराई का पता चलता है।’’

    इस 76 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों की मौजूदा मानसिकता सबसे छोटे प्रारूप के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। गावस्कर ने कहा, ‘‘अगर 20 ओवर के मैच में कोई बल्लेबाज खुद से कहता है कि उसके पास पांच या सात ओवर हैं तो वह लगभग हर गेंद पर रन बनाने की कोशिश कर सकता है। यह हमेशा चौका या छक्का जड़ने से नहीं जुड़ा है। यह एक या दो रन भी हो सकते हैं, लेकिन मकसद हर गेंद का पूरा फायदा उठाना है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इस टीम के अंदर यह विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भले ही कोई छोटी-मोटी चूक हो जाए, यह टीम जानती है कि वह इससे उबर सकती है, फिर से संगठित हो सकती है और जीत की ओर आगे बढ़ सकती है।’’

    गावस्कर ने गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा के केवल 14 गेंदों में बनाए गए विस्फोटक अर्धशतक की भी प्रशंसा की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उनकी तुलना युवराज सिंह से की जा रही है जिनके नाम पर सबसे कम गेंद में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है।

    उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस तरह के रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत मुश्किल है। सिर्फ दो ओवर में अर्धशतक बनाना बेहद कठिन है। लेकिन अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ मैचों में यह साबित कर दिया है कि वह ऐसा करने में सक्षम हैं।’’

    गावस्कर ने कहा, ‘‘उन्होंने इस मैच में 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया। एक अन्य मैच में उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया था, इसलिए वह लगातार रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। मुझे लगता है कि सबसे खुश युवराज सिंह होंगे। उन्हें खुशी होगी कि उनका रिकॉर्ड उस खिलाड़ी ने तोड़ा है जिसे वह खुद कोचिंग दे रहे हैं।’’

    विश्व कप से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर टिप्पणी करते हुए गावस्कर ने कहा कि रायपुर में खेली गई उनकी 82 रन की पारी सही समय पर आई थी। उन्होंने कहा, ‘‘रायपुर में खेली गई उनकी पारी ने उन्हें वह आत्मविश्वास दिया जिसकी उन्हें जरूरत थी। वह खराब फॉर्म में नहीं थे, बल्कि बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। वह पारी बिलकुल वैसी ही थी जैसी उन्हें चाहिए थी।’’ भारत विश्व कप में अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ सात फरवरी को मुंबई में खेलेगा।

    India's preparation for the T20 World Cup is excellent the team is on the right track: Sunil Gavaskar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026

    ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 17 शहरों में क्रिकेट का महाकुंभ

    March 27, 2026

    IPL 2026 Purple Cap: Jasprit Bumrah के ‘राज’ को चुनौती, रेस में शामिल हैं ये Top 5 गेंदबाज

    March 23, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026322

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    By Chhattisgarh ExpressJune 15, 202613

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले…

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.