Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Blog»इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, सभी नवप्रवेशी एवं पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों को प्राचार्य ने तिलक लगाकर किया स्वागत
    Blog

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, सभी नवप्रवेशी एवं पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों को प्राचार्य ने तिलक लगाकर किया स्वागत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 16, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, सभी नवप्रवेशी एवं पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों को प्राचार्य ने तिलक लगाकर किया स्वागत

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : बालक’ को उसके उच्चतम स्तर तक विकसित करना,बच्चों को साक्षर बनाना और मानव संसाधन विकसित करना,मूल्यों, मानदंडों, विश्वासों और परंपराओं को प्राप्त करने में शिक्षार्थियों की मदद करना,अंत:क्रिया के माध्यम से शिक्षार्थियों में सामाजिक भूमिकाओं के बारे में अनौपचारिक संकेत देना प्रत्येक विद्यालय का कर्तव्य होता है।

    विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रवेश उत्सव मनाया जाता है ताकि
    नए विद्यार्थियों का स्वागत किया जा सके।
    नए विद्यार्थियों को प्रवेश उत्सव के दौरान, विद्यालय के नियमों, पाठ्यक्रम और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाती है।
    प्रवेश उत्सव के दौरान, नए विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण में ढलने में मदद मिलती है और वे अपने नए साथियों और शिक्षकों से परिचित हो पाते हैं।
    प्रवेश उत्सव के दौरान, विद्यालय की संस्कृति और मूल्यों को प्रदर्शित किया जाता है और नए विद्यार्थियों को इनके बारे में जानकारी दी जाती है।
    विद्यार्थियों को विद्यालय के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी जाती है और उन्हें इनके प्रति प्रेरित किया जाता है।


    विद्यार्थियों के बीच संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।प्रवेश उत्सव के दौरान, नए विद्यार्थियों को अपने साथियों से मिलने का अवसर मिलता है और वे आपस में संबंध बना पाते हैं।
    इस दौरान, विद्यार्थियों के बीच मित्रता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाता है और उन्हें एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
    उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में शाला प्रवेश उत्सव बड़ी शालीनता एवं अनुशासन के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने विद्यालय के मुख्य द्वार से तिलक लगाकर स्वागत किया एवं विद्यालय में प्रवेश दिलाया। सभी नवप्रवेशी एवं पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय ने तिलक लगाया तथा पुष्पों से स्वागत कर विद्या की देवी माँ सरस्वती की वंदना के साथ शाला प्रवेश कराया। प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यालय में पुनः पदार्पण का एहसाह बहुत उम्दा होता है।

    हमें विद्यालय में बहुत सारे नए दोस्त,सहपाठी मिलते हैं।हम एक नई ऊर्जा के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आगे बढ़ते हैं।हम पूरी तरह से मानसिक रूप से अध्ययन हेतु तैयार होते हैं।हमारे कंधों पर महज कोई बस्ता नहीं अपितु हमारे माता – पिता के सपने और उम्मीदों के बोझ अर्थात जिम्मेदारी होती है जो हमें भटकने नहीं देती।हम सतत एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहते हैं।विद्यालय एक परिवार जैसा होता है जहाँ हममें निरन्तर सामाजिक ,मानसिक,नैतिक, चारित्रिक,शारीरिक विकास होता रहता है।ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यालय के पट विद्यार्थियों को अपना भविष्य साकार करने का मार्ग प्रशस्त करता है।बच्चों का बालमन और निश्छल मुस्कान सहसा ही सबका ध्यान आकर्षित करती है।विद्यार्थियों के आगमन से विद्यालय रूपी बगिया की फुलवारी विद्यार्थी रूपी पुष्पों से गुलजार हो जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026285

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026254

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026153

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026152
    Don't Miss

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    By Chhattisgarh ExpressMay 1, 202610

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत…

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.