Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में इंटरनेशनल एथेलेटिक्स डे के अवसर पर हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन
    Breaking news

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में इंटरनेशनल एथेलेटिक्स डे के अवसर पर हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में इंटरनेशनल एथेलेटिक्स डे के अवसर पर हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन

    100मीटर, 200 मीटर रेस में विद्यार्थियों ने दिखाया अपना जलवा,खेलों मेंं जमकर बहाया पसीना,सभी गेम्स को किया भरपूर एन्जॉय।

    खेल समझाते हैं मानव शक्ति और बुद्धि का अर्थ, तभी तो प्रतिभागी बड़े से बड़े लक्ष्यों को पाने में होते है समर्थ। – डॉ संजय गुप्ता- प्राचार्य,आई.पी.एस. दीपका

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: मानव जीवन में मन को संतुलित रखने के लिये खेल का उतना ही महत्व है जितना दिए में तेल का जिस तरह तेल के बिना दिए की बाती लंबे समय तक सुंदरता से प्रज्वलित नहीं हो सकती बिल्कुल उसी तरह खेल के बिना जीवन नीरस सा होता है, व खेल जीवन को रंगीन व उमंग उत्साह से भर देता है। लॉक डाउन के दौरान फिजिकल व मेन्टल हेल्थ को स्वस्थ्य रखने हेतु एक्सरसाइज, योगा व खेल का जीवन मे समन्वय अत्यंत आवस्यक था। शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिये खेल को जीवन शैली में शामिल करने की आवश्यकता है। खेल ना केवल बच्चों के लिये होता है बल्कि खेल हर उम्र के लिये होता है। क्योकि यह मन एक बच्चा है। जिसे मनोरंजन हेतु कुछ तो चाहिए। खेल से जीवन तनाव मुक्त बनता है। सर्व विदित है कि पिछले कितने ही महीनों से हम कोविद 19 त्रासदी को लेकर घरों में लॉक डाउन में थे। जिस दौरान मानसिक तनाव का सामना प्रत्येक को करना ही पड़ा था। विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने के उद्देश्य से उनके जीवन मे उमंग के रंग खुशहाली के रंग पुनः भरने के उद्देश्य से पुराने बीते समय को फुलस्टॉप लगाकर उनके बारे में सोच सोच कर परेशान होने से बेहतर यही है कि समय के अनुसार स्वयं को ढालकर स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अपने तनाव मुक्ति के उपाय तलाशें ।
    उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर आई.पी.एस. दीपका में संचालित समर कैंप में इंटरनेशनल एथेलेटिक्स डे के उपलक्ष्य में विभिन्न गेम्स करवाए गए,जिसमें अलग अलग दूरी के रेस शामिल थे।100 मीटर,200 मीटर एवं 400 मीटर में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया और साबित कर दिया कि उनमें भरपूर ऊर्जा व सामर्थ्य है।साथ ही कई अलग अलग गेम्स का भी विद्यार्थी समर कैंप में निरंतर आनंद ले रहे हैं।जिसमें क्रिकेट,फुटबॉल,वॉलीबॉल ,फन गेम्स इत्यादि शामिल हैं।

    इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि* लॉक डाउन के दौरान कोविद 19 पेंडेमिक की वजह से सबके जहन में भय, अनिश्चितता की वजह से मन तनावपूर्ण हो चला व घर पर केवल टीवी मोबाइल के सहारे समय व्यतीत करते करते मन नेगेटिव इनफार्मेशन का अंबार हो गया। नतीजतन मानसिक शांति तो प्रभावित हुई ही साथ ही फिजिकल कार्य नगण्य होने की वजह से शारीरिक अस्वस्थ्यता भी आने लगी थी ।इससे निजात पाने के लिए खुद की खुशी खेल के माध्यम से वापस पाने के लिये, जीवन को पुनः पटरी पर लाने के लिये जीवन में खेलों का सामंजस्य होना अति आवश्यक है।खेलों के हमारे जीवन में क्या महत्व है यह सभी जानते हैं।इससे हमारा तन और मन दोनों ही स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहता है।हम ताउम्र निरोग एवं ओजमय बने रहते हैं।
    यह जीवन एक खेल की तरह है। जिसमें हम सभी खिलाड़ी हैं और हमें इस जीवन रूपी खेल को एक खिलाड़ी की तरह ही खेलना चाहिए हम इस जीवन रूपी खेल में कितने तन्मयता से उमंग व उत्साह के साथ अपना 100 प्रतिशत देते हुवे अपना किरदार निभाते हैं। वह मायने रखता है। जैसे खेल खेलते वक़्त खिलाड़ी पर सबकी नजर रहती है। यह बात खिलाड़ी को भी पता होती है कि सबकी नजर उस पर है तो वह ग्राउंड में किसी तरह के बेईमानी नहीं करता बिल्कुल उसी तरह प्रैक्टिकल जीवन मे भी हमें यही सोचकर हर कर्म करना चाहिए की कोई हमें देख रहा है। व पूरी ईमानदारी से अपना कर्म करना चाहिए। हमें अपने जीवन मे अपनी भूमिका इस तरह निभानी चाहिए कि जब जीवन रूपी खेल खत्म हो तो पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहें। जीवन मे हमारे द्वारा किये गए कर्म ही लोगों के जहन में याद बनकर रहते हैं। इसलिए अपने कर्मों को इतना श्रेष्ठ तरीके से निभाएं की लोग उन कर्मों को फॉलो करें। जिस तरह फुटबॉल के मैदान में गोल होता है बिल्कुल उसी तरह हमें हमारे जीवन में अपने जिंदगी की गोल सेट करने चाहिए फिर इस गोल को प्राप्त करने के लिए पूरी एकाग्रता से आत्मविश्वास से तन्मयता से डटकर बस लग जाना चाहिए यह नहीं सोचना चाहिए की गोल अचीव होगा या नहीं जिस तरह खेल खेलते वक्त हम बस गोल करने का लक्ष्य रखते हैं। उस वक़्त हम यह नहीं सोचते कि गोल होगा या नहीं होगा हम बस खेलते हैं। अपना 100 प्रतिशत देते हैं। बिल्कुल उसी प्रकार अपने वास्तविक जीवन में भी हमें वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। अपने लक्ष्य को लेकर हमें दृढ़ संकल्प करना चाहिए और फिर अंत तक डटे रहना चाहिए। जिस तरह किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये टीम स्पिरिट की जरूरत होती है। तो हमें खेलों से वह टीम स्पिरिट की प्राप्ति होती है। हम जब कोई कार्य का बीड़ा अकेले ही उठाते हैं। तब हममे कई गुणा मेहनत करनी पड़ती है। वहीं जब हम उसी कार्य को टीम के साथ करते हैं। तो कार्य छोटे छोटे हिस्से में सबमें बंट जाने से सबपर बोझ कम पड़ता है। व कार्य भी जल्दी हो जाता है। जीवन रूपी खेल में यह जीत हार आते रहेंगे पर हर परिस्थिति में हमें अपने मन की स्थिति अचल अडोल रखनी है, मानसिक व एमोशनली शशक्त बने रहना पड़ता है।

    डॉ संजय गुप्ता, प्राचार्य इंडस पब्लिक स्कूल दीपका

    खेलने – कूदने का लो संकल्प, स्वस्थ्य रहने का है यही विकल्प- डॉक्टर संजय गुप्ता

    विद्यालय के खेल शिक्षक श्री अविनाश महंत ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अत्यंत ही आवस्यक है। संक्रमण से बचाव के लिये शरीर के प्रतिरोधक क्षमता का स्वस्थ्य होना अत्यंत आवस्यक है।हम डेली वर्कआउट करें, जॉगिंग करें रनिंग करें, अपने पसंदीदा आउट डोर गेम खेले, हेल्थी रिच फूड का सेवन करें रात में जल्दी सोएं, सुबह जल्दी उठें ।तीनों वक़्त समय पर भोजन करें ।8 घण्टे की नींद लेवें, फिजिकल हेल्थ के साथ साथ हमें अपने मेन्टल हेल्थ की भी केयर करने की जरूरत है। क्योंकि स्वस्थ्य तन व स्वस्थ्य मन का आपस मे कनेक्शन है। मन स्वस्थ्य तो तन स्वस्थ्य तन स्वस्थ्य तो मन स्वस्थ्य जब दोनों स्वस्थ्य तो जीवन के हर पल खुशहाल, अक्सर लोग खुशियां बाहर ढूंढते रहते हैं। जबकि खुशी बाहर नहीं बल्कि अंदर है। अगर हमारा शरीर व मन स्वस्थ्य नहीं तो बाहर की कोई व्यक्ति, वस्तु, परिस्थिति हमें खुशी नहीं दे सकती क्योंकि खुशी का अनुभव हमें मन से ही करना होता है इसलिए कहा कि मन स्वस्थ्य और तन स्वस्थ्य तब जीवन खुशहाल नजर आने लगता है। आजकल लोग जवानी में ही बुढ़ापे के शिकार हो रहे हैं जो लक्षण पहले 60 में नजर आते थे आज वह लक्षण 8 में नजर आने लगे हैं। 8 वर्ष की आयु में ही लोगों को चश्मे लगने लगे हैं। बाल सफेद होने लगे हैं। एक तो खानपान दूसरा फिजिकल मूवमेंट का कम होना यह कारण है इस तरह से जीवन शैली में खानपान बेहतर व समय पर ना होने की वजह से तथास शारीरिक परिश्रम नगण्य होने की वजह से लोग अस्वस्थ्य रहने लगे हैं। इंटरनेशनल एथेलेटिक्स डे हमें सभी महान खिलाड़ियों को सम्मान देने हेतु प्रेरित करती है और यह संदेश देती है कि हमें चिरायु और तंदुरुस्त रहना है तो खेलों को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Administration

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 202613

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर…

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.