Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर आगे बढ़ने का ज्ञान

    August 5, 2026

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 

    August 5, 2026

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित रंगारंग कार्यक्रम आयोजित 
    कोरबा

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित रंगारंग कार्यक्रम आयोजित 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

    हार और जीत तो सिर्फ शब्द हैं, असली मायने रखती है आपकी मेहनत और समर्पण-डॉ. संजय गुप्ता

    प्रतियोगिता का उद्देश्य हमेशा प्रोत्साहन देने का रहना चाहिए। प्रोत्साहन मिलने से बच्चों में चेतना जागृत होती और उनमें जागरूकता आती है- डॉ. संजय गुप्ता

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. NEWS : जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है और इसे अत्यधिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी का मुख्य महत्व इस तथ्य में निहित है कि यह भगवान विष्णु के आठवें अवतार, श्रीकृष्ण, के जन्म का प्रतीक है।

    भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में कंस के कारागार में हुआ था। वह जीवन के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय माने जाते हैं, चाहे वह धर्म, न्याय, प्रेम, मित्रता, या भक्ति हो। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं जैसे भगवद्गीता में दिए गए उपदेश, आज भी लोगों के जीवन को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

    जन्माष्टमी के दिन भक्तजन उपवास रखते हैं, श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं, और रात को मध्यरात्रि में उनके जन्म के समय विशेष आरती और भजन गाते हैं। इस पर्व के माध्यम से लोग श्रीकृष्ण की लीला, उनके बाल जीवन, और उनकी महानता का स्मरण करते हैं। भगवान कृष्ण अपने उपदेशों और वीरता के लिए जाने जाते हैं। इसलिए जन्माष्टमी का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण है। जन्माष्टमी पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाई जाती है। यह त्योहार हमें धर्म और भक्ति का महत्व बताता है।जन्माष्टमी, भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाने वाला एक बड़ा हिंदू त्योहार है। यह त्योहार भाद्रपद के महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इसी दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।
    इस दिन भगवान् विष्णु के भगवान कृष्ण अवतार की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि उनका जन्म भारत के मथुरा में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आधी रात में हुआ । श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है।

    दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी पर्व बड़े उत्साह एवं धूमधाम से माया गया। नर्सरी ,एलकेजी एवं यूके जी कक्षा तथा प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थी श्री कृष्ण एवं राधारानी की वेशभूषा में उपस्थित हुए।विद्यालय में पूरे स्टाफ ने सप्राचार्य पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की ।मंत्रोच्चारण की गूंज से विद्यालय परिसर गुंजित था।
    पूजा के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
    वहीं दूसरी ओर कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता हाउस वाइस आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में एमराल्ड, टोपाज,सफायर ,एवं रूबी हाउस ने अपनी पूरी टीम के साथ हिस्सा किया।मटका फोड़ प्रतियोगिता हेतु प्रत्येक हाउस के विद्यार्थियों का उत्साह अपने पूरे शबाब पर था।साथ ही हाउस मेंटर्स ने भी अपनी – अपनी टीम को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।यह प्रतियोगिता दो चक्र में आयोजित की गई। पहले राउंड में बॉयज ग्रुप में रूबी हाउस ने तय समय में मटकी फोड़ कर
    एमेरॉल्ड हाउस को शिकस्त दी,एवं टोपाज़ हाउस ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए सफायर हाउस को मात दिया।
    फाइनल राउंड में टोपज हाउस ने मटकी फोड़ कर जीत अपने नाम दर्ज की एवं रूबी रनर अप रही।वहीं गर्ल्स ग्रुप में एमराल्ड हाउस ने मटकी फोड़ कर अपने शौर्य एवं संगठन का परिचय दिया अर्थस्त वह विजेता रही तथा सफायर रनर अप रही।

    इस प्रतियोगिता के सुचारू रूप से संचालन में सभी हाउस मेंटर्स के साथ ही साथ एकेडमिक

    कोऑर्डिनेटर श्री सब्यसाची सरकार सर,श्री नवीन सर,श्री हरी सारथी सर,श्री वैष्णव सर,श्रीमती रुमकी मेडम,सुश्री पारुल मैडम,सुश्री कीर्ति मेडम,श्री लीलाराम यादव सर,श्री संजय सिंह सर का विशेष योगदान रहा।इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लीलाराम यादव सर एवं सुश्री कीर्ति मेडम ने निभाई।
    पूरी प्रतियोगिता का विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया।ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विद्यालय परिसर सचमुच वृंदावन और गोकुल धाम में परिवर्तित हो गया है।

    विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य संदेश धर्म की रक्षा, अधर्म का नाश और सत्य की विजय का है। यह त्योहार हमें भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम के महत्व की याद दिलाता है।भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम है। यहां के धार्मिक त्योहारों का महत्व कई मायनों में विशेष है।
    धार्मिक त्योहार भारत के सांस्कृतिक चमत्कार का प्रतीक हैं। ये त्यौहार हमें हमारी दोस्ती और संस्कारों की याद दिलाते हैं। विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों के माध्यम से भारत की विविधता और एकता को समझा जा सकता है।त्योहार समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। है धार्मिक त्यौहार का अपना एक विशेष महत्व होता है । ये त्यौहार धार्मिक आस्था को मजबूत बनाते हैं ।

    कृष्ण का जीवन और उनके द्वारा दिए गए उपदेश आज भी लोगों के जीवन को मार्गदर्शित करते हैं और उन्हें धर्म, प्रेम, और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

    भगवान कृष्ण को प्रेम, भक्ति और समर्पण के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उनकी आराधना से भक्तों को मन की शांति, प्रेम, और ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना प्राप्त होती है।भगवान कृष्ण को योगेश्वर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भगवद गीता में अर्जुन को ज्ञान, कर्म, और भक्ति योग का उपदेश दिया। भगवद गीता का संदेश आज भी जीवन जीने की कला सिखाता है और धर्म, कर्तव्य और नैतिकता का मर्म समझाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Administration

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर आगे बढ़ने का ज्ञान

    By Chhattisgarh ExpressAugust 5, 202613

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर…

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 

    August 5, 2026

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026

    नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.