झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा


  नवरात्रि में छठवें दिन हुई मां कात्यानी की पूजा

झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील

 भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस/24.03.2026

कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, जिला कोरबा के तत्वाधान में आगामी 26 मार्च 2026 दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में एक विशाल भोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि सर्वमंगला मंदिर में नवरात्रि का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले झेरिया यादव समाज ने इसी भक्तिमय माहौल को देखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस भंडारे का निर्णय लिया है।

हजारों श्रद्धालु ग्रहण करेंगे महाप्रसाद

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। समाज का उद्देश्य माता रानी के दरबार में आने वाले भक्तों की सेवा करना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।

समाज की अपील:

झेरिया यादव समाज जिला कोरबा समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील करता है कि उक्त तिथि को सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे में ससम्मान प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाएं।”

 

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें….. 7999608199