Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में हुआ “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026

    करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, षष्ठी तिथि पर दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त
    Chhattisgarh

    सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, षष्ठी तिथि पर दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, षष्ठी तिथि पर दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त

     

    कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदि शक्ति मां सर्वमंगला के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व के छठे दिन यानी षष्ठी तिथि पर माता के ‘मां कात्यायनी’ स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कड़कती धूप के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और लोग लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

     

    मां कात्यायनी की महिमा और पूजा

    नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा विधि-विधान से संपन्न की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि कात्यायन की पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण देवी का नाम कात्यायनी पड़ा। उन्हें शक्ति, साहस और विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने वाली अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। मंदिर में मंत्रोच्चार और आरती के बीच श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम

    मंदिर के पुजारी एवं प्रबंधक नमन पांडे ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने व्यापक सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही मंदिर के निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ सर्वमंगला पुलिस चौकी के जवान भी मुस्तैद हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और धूप से बचने के लिए शेड्स की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है, जिससे सभी श्रद्धालु सुगमता से माता के दर्शन कर पा रहे हैं।

    8000 ज्योति कलशों से जगमग मंदिर

    मां सर्वमंगला मंदिर में इस बार भक्तों की अगाध श्रद्धा देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर में लगभग 8000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं, जो अपनी लौ से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु इन ज्योति कलशों के दर्शन कर रहे हैं।

     

    “श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। भीड़ को देखते हुए निरंतर व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है ताकि किसी भी भक्त को माता के दर्शन में असुविधा न हो।”

    नमन पांडे, पुजारी एवं प्रबंधक, सर्वमंगला मंदिर

     

    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें….. भरत यादव 79996 08199 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    कोरबा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस महोत्सव का भव्य समापन

    August 10, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026338

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Big News

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में हुआ “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 18, 20263

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में हुआ “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026

    करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

    September 18, 2026

    गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.