Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»National»कोलंबिया में बड़ा सैन्य विमान हादसा!Hercules C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 33 सैनिकों की मौत, 81 घायल
    National

    कोलंबिया में बड़ा सैन्य विमान हादसा!Hercules C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 33 सैनिकों की मौत, 81 घायल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 24, 2026Updated:March 24, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    INTERNATIONAL. कोलंबिया के पुतुमायो प्रांत में सोमवार को एक भीषण सैन्य विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। प्यूर्तो लेग्विजामो शहर में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक हर्क्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 33 लोगों की जान चली गई और 81 अन्य घायल हो गए। विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे। उपमहापौर कार्लोस क्लेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि शवों को शवगृह ले जाया गया है और घायलों को दो क्लीनिकों में इलाज के बाद बड़े शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्यूर्तो लेग्विजामो इक्वाडोर और पेरु से सटे पुतुमायो प्रांत में स्थित है।

    रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने ‘एक्स’ पर कहा कि सैनिकों को पुतुमायो प्रांत के एक अन्य शहर ले जाया जा रहा था। कोलंबिया के मीडिया संस्थानों की ओर से जारी तस्वीरों में घटनास्थल पर घुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी मृतकों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं।

    वायुसेना ने कहा कि हर्क्यूलिस सी-130 विमान में 110 सैनिक और चालक दल के 11 सदस्यों समेत कुल 121 लोग सवार थे। कोलंबिया वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि केवल यह पता चला है कि विमान में कुछ दिक्कत आई और यह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    जांच के घेरे में तकनीकी खराबी

    वायुसेना कमांडर सिल्वा ने स्पष्ट किया कि अभी दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी केवल विमान में आई किसी अज्ञात तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही है। हर्क्यूलिस C-130 जैसे मजबूत परिवहन विमान का इस तरह दुर्घटनाग्रस्त होना सैन्य हलकों में चिंता का विषय बना हुआ है।

    killing 33 soldiers and injuring 81. Major military plane crash in Colombia! Hercules C-130 crashes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    अंबिकापुर में दरिंदगी की हद पार: रेप के बाद महिला की निर्मम हत्या, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाले खुलासे

    April 6, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान, 13 दिनों में ₹1500 करोड़ के करीब!

    April 2, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026294

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026256

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026191

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026162
    Don't Miss
    Big News

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    By Chhattisgarh ExpressMay 8, 2026152

    अधूरे ओवर ब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम : 15 दिनों में काम…

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.