Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: दोपहर की नींद बन सकती है ‘Silent Killer’, बढ़ाती है Heart Attack और Diabetes का खतरा

    March 30, 2026

    गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: आंधी-तूफान से सतर्क रहें ये राज्य

    March 30, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»महतारी वंदन के लाभार्थियों का वोट पाने भाजपा कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, मानसिक तनाव और दबाव में कर्मचारी :ज्योत्सना महंत
    कोरबा

    महतारी वंदन के लाभार्थियों का वोट पाने भाजपा कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, मानसिक तनाव और दबाव में कर्मचारी :ज्योत्सना महंत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMay 5, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महतारी वंदन के लाभार्थियों का वोट पाने भाजपा कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, मानसिक तनाव और दबाव में कर्मचारी :ज्योत्सना महंत

    निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत

    कोरबा। चुनावी लाभ लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का नाम और उनकी पूरी सूची तैयार करने का काम बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। बूथ लेबल अधिकारी निर्वाचन आयोग के अधीनस्थ काम करते हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कलेक्टर के निर्देश का हवाला देकर ऐसे महिला बाल विकास कर्मी जो बीएलओ का भी काम कर रहे हैं, उनसे मतदाता सूची का आदान-प्रदान करवा कर महतारी वंदन के लाभार्थियों का डाटा कलेक्ट किया जा रहा है। इन कर्मचारियों को उनकी नौकरी का हवाला देकर यह तक कहा जा रहा है कि प्रत्येक महतारी वंदन की लाभार्थी को घर-घर जाकर वोट देने के लिए कहना है और अगर वोट में कोई अंतर आया तो खैर नहीं होगी। मतदान दिवस के दिन महतारी वंदन के लाभार्थियों के नाम और उनकी संख्या के आधार पर मतदान प्रतिशत की जानकारी कलेक्टर को देने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं।
    कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि इस तरह की जानकारी उन्हें अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिल रही है। बीएलओ और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानसिक तनाव और दबाव में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मतदान के प्रति जागरूकता और शत-प्रतिशत मतदान के लिए जब शासन-प्रशासन निर्वाचन आयोग, कई तरह की स्वयंसेवी संस्थाएं विभिन्न प्रकार से कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं तो सिर्फ महतारी वंदन के लाभार्थियों की सूची बीएलओ के मतदाता सूची माध्यम से तैयार करवा कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने का काम कराना पूर्ण रूप से आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव के समय विभागीय कर्मी भी आचार संहिता के दायरे में बंधे हुए हैं चाहे वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका ही क्यों ना हों? इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से कर दी गई है। ज्योत्सना महन्त ने कहा है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य और धर्म है। भारतीय जनता पार्टी के लोग चुनाव में सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने से बाज आएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026

    रेस्क्यू: हरदी बाजार में कुएं के भीतर फंसा था जहरीला ‘अहिराज’…. जितेंद्र सारथी ने सुरक्षित निकाला

    March 1, 2026

    पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

    February 24, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202633

    सावधान! सार्वजनिक जगह में पेशाब या कचरा फेंका तो देना होगा जुर्माना

    March 29, 202626

    बाइक सवार को बचाने में बेकाबू हुआ ट्रेलर, राखड़ समेत सड़क पर पलटा

    March 29, 202622

    रफ्तार बनी मौत का कारण: बस से भीषण टक्कर में एक ही परिवार खत्म

    March 29, 202619
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    Health Tips: दोपहर की नींद बन सकती है ‘Silent Killer’, बढ़ाती है Heart Attack और Diabetes का खतरा

    By Chhattisgarh ExpressMarch 30, 20261

    HEALTH. दोपहर के समय में एक छोटी सी झपकी लेना हम सभी को पसंद होता…

    गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: आंधी-तूफान से सतर्क रहें ये राज्य

    March 30, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026

    अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.