Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»कामयाबी की राह में कड़ी मेहनत ही सबसे बड़ा साथी है -डॉ संजय गुप्ता
    Korba

    कामयाबी की राह में कड़ी मेहनत ही सबसे बड़ा साथी है -डॉ संजय गुप्ता

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कामयाबी की राह में कड़ी मेहनत ही सबसे बड़ा साथी है -डॉ संजय गुप्ता

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : विद्यालय में आयोजित होने वाली ब्लेसिंग सेरेमनी सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जुनियर कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा दिया जाने वाला सम्मान होता है । इस आयोजन में विद्यालय में विगत कई वर्षों से अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी यादें और अपने अनुभव साझा करते हैं । वे प्रत्येक उस पल को याद कर आनंदित होते हैं जो उन्होंनें विद्यालय में बिताए थे । कभी-कभी कुछ यादों को साझा करते-करते वे भावुक भी हो जाते हैं । ब्लेसिंग सेरेमनीअर्थात वह समारोह या वह पल जो आपको अतीत व वर्तमान के बीच तालमेल बनाकर स्वयं को प्रस्तुत करने का मौका देता है । जुनियर कक्षाओं के विद्यार्थी, सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए परस्पर सहयोग से विभिन्न व्यवस्थाएँ करते हैं । उनकी यादों को संजोकर रखने व उनसे प्रेरणा लेने का प्रयास करते हैं ।


    *इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में* इसी परंपरा का पालन करते हुए कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सम्मान में ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया । इस समारोह में कक्षा ग्यारहवीं के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया । विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए लजीज व्यंजनों के साथ-साथ, मनोरंजक गेम्स, डाँस व साँग्स की भी व्यवस्था थी । कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में कई आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुति दी । इसके साथ ही साथ कई मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया । इन गेम्स में विजयी प्रतिभागियों को मिस्टर आईपीएस, मिस आईपीएस, मिस्टर वर्सेटाइल, मिस वर्सेटाइल, मिस्टर फेयरवेल एण्ड मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया । सभी गेम्स का विद्यार्थियों ने जमकर आनंद उठाया । ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया । मिस आईपीएस के खिताब से मिस गामिनी प्रजापति को सम्मानित किया गया एवं मिस्टर आई पीएस से शुभम गुरुद्वान को सम्मानित किया गया।इस पूरे आयोजन में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । ब्लेसिंग सेरेमनी की होस्टिंग मास्टर अमन मोर एवं समृद्धि सिंह ने किया। पूरे आयोजन में सुश्री तान्या ज्योत्सना एवं श्री अजीत कुमार सर ने सक्रिय भूमिका निभाई।कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ग्रुप फोटो एवं अपनी-अपनी मोबाइल में सेल्फी लेकर यादों को सहेजने का प्रयास किया । *विद्यालय के सबसे एक्टिव स्टूडेंट सौभाग्य रंजन ने कहा कि* इंडस पब्लिक स्कूल में मेरा सफर बहुत ही उम्दा व अविस्मरणीय रहा है । यह विद्यालय ने सिर्फ एकेडेमिक में ही नहीं अपितु कल्चरल एक्टिविटीज सहित सभी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को सीखने का समान अवसर देता है । इस विद्यालय का हर लम्हा, मेरे लिए बेशकीमती रहा । *हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल समीर पोद्दार एवं राज नंदिनी बघेल ने भी अपने-अपने* विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय में हमें बहुत कुछ सीखने को मिला । यहाँ के स्टॉफ हर समय पढ़ाने व सिखाने के लिए तत्पर रहते हैं । यहाँ हम सभी विद्यार्थियों को बहुत प्यार व सम्मान मिला । ब्लेसिंग सेरेमनीका यह पल बहुत ही भावुक है । ऐसा लगता है कि काश वह हर पल जो हमने इंडस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुजारे हैं फिर वापस आ जाए । हम यहाँ के सभी समर्पित स्टॉफ व अनुशासित वातावरण को हमेशा याद रखेंगें ।
    *विद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी श्री सरकार सर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि*
    जिंदगी की किसी भी असफलता से कोई सफलता खत्म नहीं हो जाती।लगातार प्रयास करते रहिए ,मंजिल आपको अवश्य मिलेगी।सकारात्मकता के साथ ईमानदार प्रयास करते रहें,मंजिल आपके कदम चूमेगी।
    वरिष्ठ शिक्षक श्री दीपक मलिक एवं सुधीर सर ने बच्चों की हौसला अफजाई हेतु कर्णप्रिय प्रेरक गीत प्रस्तुति किए।और सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।

    विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि यह ब्लेसिंग सेरेमनी मात्र एक परंपरा का निर्वहन है । आप जितने भी होनहार विद्यार्थी हैं आप केवल स्थूल रूप से विद्यालय से जा रहे हैं लेकिन आपका प्यार व सम्मान हमेशा के लिए हमारे हृदय पर बसा होगा । आप कभी भी विद्यालय में आए आपके प्यार व सम्मान में कोई कमी नहीं होगी । आप सभी को आगामी परीक्षा की ढेर सारी शुभकामनाएँ । समय के प्रत्येक सेकंड का सदुपयोग कीजिए एवं अपना बेहतर प्रदर्शन कीजिए ।
    हम एक अच्छे इंसान बनें,हमारे संस्कार हमारे व्यवहार से झलकना चाहिए।हर हार में सबकी मददगार बनें।पूरी एनर्जी और लगन से अध्ययन करें और हमेशा पॉजिटिव रहें।आपमें इतनी ऊर्जा है कि आप कुछ भी कर सकते हैं। हम सभी के लिए एक भावुक और महत्वपूर्ण दिन है – आपके साथ गुजारे दिन। इस विद्यालय में बिताए गए वर्षों के दौरान, हमने आपको बढ़ते और निखरते देखा है। आपके साथ बिताए हर पल ने हमें गर्वित किया है और आज, जब आप इस विद्यालय को अलविदा कहने जा रहे हैं, तो हमारे दिल में गर्व के साथ-साथ एक अजीब सी उदासी भी है।
    प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बेहतर एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा विद्यालय में किया ध्वजारोहण 

    August 15, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Administration

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 202613

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर…

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.