Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने एनटीपीसी सहित अनेक स्थानों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का किया निरीक्षण
    Korba

    केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने एनटीपीसी सहित अनेक स्थानों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का किया निरीक्षण

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने एनटीपीसी सहित अनेक स्थानों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का किया निरीक्षण

    कोरबा 30 नवम्बर 2024/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : केंद्रीय राज्य मंत्री रेल्वे एवं जल शक्ति, भारत सरकार एवं प्रभारी मंत्री आकांक्षी जिला श्री व्ही. सोमन्ना ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान सार्वजनिक उपक्रम का निरीक्षण सहित वार्ड 52 दर्रीखार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों, करतला ब्लॉक के बैगापाली में जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल की स्थिति, सलिहाभाठा में कौशल उन्नयन आजीविका सवंर्धन अंतर्गत कार्य तथा छुरीकला में बुनकरों से चर्चा कर वस्तु स्थिति जानी। उन्होंने रेल्वे स्टेशन में अमृत भारत अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आईएएस डॉ शान्तनु अग्रहरी, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, आईआरटीएस श्री अनीश हेगड़े, बीयूएच एनटीपीसी श्री राजीव खन्ना, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग सम्बंधित एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    केंद्रीय मंत्री ने एनटीपीसी जमनीपाली का किया निरीक्षण, विद्युत उत्पादन की ली जानकारी

    केंद्रीय मंत्री श्री सोमन्ना ने नेशनल थर्मल पॉवर जमनीपाली का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता और ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों का बारीकी से अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान संयंत्र के संचालन में सुधार की दिशा में आवश्यक सुझाव दिए और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने एनटीपीसी जमनीपाली के कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए संयंत्र को देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय मंत्री ने एनटीपीसी के विश्राम गृह में जूनिप्रेस पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।

    स्वच्छता दीदियों का सेवा अमूल्य, शहर की साफ सफाई में देती है महत्वपूर्ण योगदानः- केंद्रीय मंत्री

    केंद्रीय मंत्री श्री सोमन्ना कोरबा नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 52 दर्रीखार स्थित मणी कंचन केंद्र पहुँचकर स्वच्छता दीदियों से रूबरू हुए एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा केंद्र में किए जा रहे गतिविधियों का अवलोकन कर होने वाली आय की भी जानकारी ली। उनके द्वारा केंद्र में ठोस कचरा एकत्रीकरण व पृथक्करण कार्य, प्लास्टिक बोरी से झाल बनाने, जैविक खाद निर्माण, बड़ी-पापड़, टोकरी, पैरदान जैसे अनेक तैयार उत्पादों का अवलोकन कर महिला समूह से उनकी कार्यविधि एवं होने वाली आय के सम्बंध में चर्चा की गई। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आपकी सेवा अमूल्य है। आप सभी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों को गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छता दीदियों को शासन द्वारा दी जाने वाली ड्रेस व सुरक्षा सामग्री वितरित की एवं महिलाओं ने केंद्र में गोधन से तैयार किए गणेश की मूर्ति एवं अन्य उत्पाद केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए। यहाँ महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद भी उपस्थित थे।

    छुरीकला में बुनकर समूह से भेंटकर कोसा से धागा तैयार करने की प्रक्रिया का किया अवलोकन

    बुनकरी समुदाय को प्रोत्साहित करने और उनकी कला व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री श्री सोमन्ना छुरीकला नगर पंचायत में बुनकर समूह से भेंट की और कोसा (तसर) से धागा तैयार करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने बुनकरों की मेहनत और कला की सराहना करते हुए स्थानीय स्तर पर कोसा के उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

    बैगापाली में जल जीवन मिशन के कार्यो का किया अवलोकन

    करतला विकासखण्ड के ग्राम बैगापाली में जल जीवन मिशन के कार्यो का अवलोकन करते हुए श्री सोमन्ना ने ग्रामीणों से योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर घर जल पहुँचाना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। साथ ही इसका रख रखाव भी बेहतर हो, अधिकारी इसका भी विशेष ध्यान रखे।
    केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से पानी मिलने के समय की जानकारी लेते हुए पानी के समुचित उपयोग की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे पानी का सदुपयोग करें और उसका दुरुपयोग होने से रोकें। उन्होंने कहा कि जल संचयन और जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
    इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने महिला हितग्राही श्रीमती जमुना बाई के घर में टेपनल से पहुँच रहे पेयजल का अवलोकन कर उन्हें बधाई दी। हितग्राही ने बताया कि घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से उन्हें बहुत राहत मिली है। अब उसे पानी लाने के लिए बाहर नही जाना पड़ता।

    सलिहाभांठा में बाँसशिल्प का कार्य कर रहे महिला समूह से किए भेंट

    केंद्रीय मंत्री श्री सोमन्ना ने करतला ब्लॉक के सलिहाभांठा में जिला प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से महिलाओं के कौशल उन्नयन आजीविका सवंर्धन एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा केंद्र में बांस से तैयार किए जा रहे आकर्षक उत्पादो का अवलोकन कर उनके कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र में स्थित मशीनों के उपयोग के लिए महिलाओं को निपुण बनाने एवं स्वावलंबी बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उनके द्वारा तैयार उत्पादों के वृहद स्तर पर विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे उनके उत्पादों की शीघ्रता से विक्रय हो सके एवं उनके आय में बढ़ोत्तरी हो और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026

    कोरबा नगर निगम को मिले 11 नए एल्डरमैन, कलेक्टर ने दिलाई निष्ठा की शपथ

    July 10, 2026

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से: 24 दिनों के सत्र में कई अहम बिलों पर रहेगी नजर, विपक्ष के तीखे तेवरों से हंगामे के आसार

    July 4, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Breaking news

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    By Chhattisgarh ExpressAugust 3, 20264

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों…

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.