Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»नगर पालिक निगम कोरबा के 06 वार्डो को मिली 16 नए विकास कार्यो की सौगात
    Big News

    नगर पालिक निगम कोरबा के 06 वार्डो को मिली 16 नए विकास कार्यो की सौगात

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिक निगम कोरबा के 06 वार्डो को मिली 16 नए विकास कार्यो की सौगात

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया 01 करोड़ 87 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन


    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News:  छत्तीसगढ़ प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन एवं कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के दिशा-निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो की एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निगम के 06 वार्डो को 16 नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर की अध्यक्षता में निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान 01 करोड़ 87 लाख रूपये के नए विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के दिशा-निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी हैं, इसी कड़ीमें रविवार को निगम के वार्ड क्र. 33, 34, 29, 30 एवं 10, 06 में 01 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत वाले 16 नए विकास कार्यो की सौगात दी गई है। उल्लेखनीय है कि विगत शनिवार को निगम के 08 वार्डो को 02 करोड़ 61 लाख रूपये के नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई थी। आज निगम क्षेत्र की सुदूर बस्ती ढेलवाडीह के साथ ही मुड़ापार, इमलीडुग्गू में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन विकास कार्यो का भूमिपूजन संपन्न कराया गया।
    * मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूरा किया सरकार ने
    इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूर्ण कर अपने संकल्प को पूरा किया है, हमारी सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल अभी पूर्ण हुआ है तथा इस दौरान एक ओर जहा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभांवित किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर राज्य के सर्वांगीण विकास को गति व दिशा दी गई है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और अब विगत 11 वर्षो से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, नए-नए उद्योग, धंधे प्रारंभ हो रहे हैं, रोजगार बढ़ रहा है तथा यहा के नागरिक बंधुओं का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डाॅ. रमन सिंह के 15 वर्षो का कार्यकाल प्रदेश का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है तथा उन 15 वर्षो में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ और अब विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश का साय-साय विकास कर रही है।

    करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की लगातार मिल रही सौगात

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा नगर निगम कोरबा के वार्डो को लगातार करोड़ों रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हो रही है, उन्होने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के लगातार प्रयास से विगत 02 वर्षो में निगम क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति दी जा चुकी है, देश, प्रदेश व कोरबा नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है, अतः कोरबा के विकास में किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होने उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल व साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आपकी समस्याएं दूर होंगी, हमारा कोरबा समस्यामुक्त शहर बनेगा, मैं इसके लिए आपको आश्वस्त करती हूॅं।

    निगम क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने हो रहा निरंतर कार्य

    इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत की अगुवाई में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के वार्डो व बस्तियों की समस्याओं को दूर करने तथा नागरिकों को सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उन्होने कहा कि अनेक वर्षो से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही है तथा लोगों की अपेक्षाएं पूरी की जा रही हैं, मुझे उम्मीद है कि विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

    इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन

    आज जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं हाईट बढ़ाने का कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर डिपरापारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य राशि 05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह स्कूल में बाउण्ड्रीवाल एवं गेट का निर्माण कार्य राशि 14 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य राशि 12.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द नीचे मोहल्ला के पास स्थित तालाब का उन्नयन कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत कंकालिन मंदिर दादरखुर्द के पास एकता विहार में सी.सी. रोड एव नाली का निर्माण कार्य राशि 12 लाख रूपए शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार दशहरा मैदान के पास मंच का निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 11.30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार बायपास रोड में आर.सी.सी नाली एवं कलवर्ट का निर्माण कार्य राशि 13.59 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार के विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत रामनगर के सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 09 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत जे.पी. स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 19.20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 10 अंतर्गत आदिवासी शास. प्रा. शाला भिलाई खुर्द क 02 में नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य राशि 15.26 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 अंतर्गत इमलीडुग्गू केबीन के पास मंच निर्माण कार्य राशि 06 लाख रूपए, वार्ड क्र. 06 रानीगेट दशहरा मैदान में स्थित सामुदायिक भवन के पास किचन शेड एवं शौचालय निर्माण कार्य राशि 04 लाख रूपए का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।
    भूमिपूजन कार्यक्रमों में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद सुनीता चैहान, नारायण कुर्रे, वर्षा दिनेश वैष्णव, रामगोपाल कुर्रे, रूबी सागर, राधा महंत, ईश्वर पटेल, उपेन्द्र पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सरजू अजय, अनु.जा.मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, सुफल दास, अनिल वस्त्रकार, सुशील गर्ग, दिनेश वैष्णव, अनिल कुमार मिश्रा, गुडिया यादव, किशन बघेल, सहोद्रा देवी, राजेन्द्र राजपूत, जगदीश श्रीवास, मनोज मिश्रा, हरवीर सिंह होरा, सुकेश दलाल, लक्ष्य चतुर्वेदी, उषा यादव, निकेश ठाकुर, रामशंकर साहू, नवीन जायसवाल आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई

    September 14, 2026

    गणेशोत्सव में बिजली हादसों पर कसने लगा शिकंजा: बिना अस्थायी कनेक्शन पंडालों में नहीं जलेगी लाइट

    September 14, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026339

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Bilaspur

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 18, 20261

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026

    करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.