Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ, अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न
    Big News

    कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

    उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला

     

    कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : आशिर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026” के अंतर्गत भव्य संभागीय कार्यशाला उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रभावी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया। यह कार्यशाला संगठन की वैचारिक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। उद्घाटन सत्र में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजबूत संगठन ही सुशासन की गारंटी देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं, घर-घर जनसंपर्क सुदृढ़ करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। प्रथम सत्र में प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यपद्धति पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत संगठन की मूल प्रेरणा हैं और विचार व व्यवहार की एकरूपता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है।

    संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा

    द्वितीय सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला एवं सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने भाजपा का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद न संकीर्ण हैं न विभाजक हैं। यह भारत की आत्मा का उत्सव हैं, जो हर भारतीय को उसकी साझा विरासत, पहचान और गौरव से जोड़ता हैं। संगठन विस्तार, डिजिटल संवाद, सोशल मीडिया की भूमिका, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा कार्यकर्ता प्रशिक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। विशेष रूप से यह बताया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना समय की मांग है। बूथ स्तर पर डेटा प्रबंधन, मतदाता संपर्क और सोशल मीडिया सक्रियता को अभियान का मुख्य आधार बनाया जाएगा। वक्ताओं ने कहां ‌कि प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनावी अभियानों के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ करना होगा।

    बूथ सशक्त तो संगठन सशक्त

    जिज्ञासा समाधान एवं समापन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा।
    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि आदि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

    केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार

    कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी और जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, लखनलाल साहू, मेघाराम साहू, खिलावन साहू, कमला देवी पाटले, अम्बेश जांगड़े, ज्योतिनंद दुबे, चुन्नीलाल साहू, अमर सुल्तानिया, रितु चौरसिया, प्रणव कुमार मरपच्ची, मोहित जायसवाल, विजय अग्रवाल, कुलकित चंद्रा सहित बिलासपुर संभाग के सभी भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। संगठन सुदृढ़ीकरण के मुख्य बिंदुओ में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, विचारधारा आधारित प्रशिक्षण, डिजिटल संवाद एवं सोशल मीडिया सक्रियता, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आगामी चुनावी रणनीति पर प्रारंभिक मंथन महत्वपूर्ण रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। यह संभागीय कार्यशाला न केवल प्रशिक्षण का मंच बनी, बल्कि भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक स्पष्टता और जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण का प्रभावी सूत्र भी सिद्ध हुई। कोरबा की यह कार्यशाला आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक अभियानों के लिए दिशा-निर्देशक और प्रेरणास्रोत साबित होगी।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    September 3, 2026

    दीवार पर सुसाइड नोट और वीडियो ने खोला राज, बहू और मायके वालों की प्रताड़ना से दुखी महिला ने दी जान, तीन गिरफ्तार 

    September 3, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026585

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026391

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026308
    Don't Miss
    Breaking news

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 6, 20262

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-…

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ, अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.