
गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई

कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में कुल 105 असामाजिक तत्वों और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की है।50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।43 लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।शांति भंग करने की आशंका में 2 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई हुई।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और असामाजिक तत्वों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।


