Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एनकेएच (NKH) में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

    April 19, 2026

    कोरबा में राखड़ डेम हादसा: मजदूर की मौत, भाजपा नेता राजेश यादव ने एच टी पी पी प्रबंधन को बताया जिम्मेदार

    April 19, 2026

    गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे: मंत्री लखन लाल

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»कुरथा कोरबी गोलीकांड: मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा
    Chhattisgarh

    कुरथा कोरबी गोलीकांड: मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 17, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा/ कोरबी। कुरथा कोरबी गोलीकाण्ड का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में मास्टरमाइंड, सुपारी देने वाला आरोपी सहित पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले एक वर्ष से वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित 01 पिस्टल, 2 नग मैग्जिन एवं 8 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। ।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को थाना पसान चौकी कोरबी के ग्राम कुरथा निवासी कृष्णा पाण्डेय अपने घर के बाहर उप सरपंच (राम कुमार) के साथ बाइक मे सवार होकर जा रहे थे कि, अचानक गोली चलने की आवाज आई और कृष्णा पाण्डेय बाइक से नीचे गिर गया, जिसे पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया।

    उपचार के दौरान पता चला कि कृष्णा पाण्डेय की पीठ मे गोली लगी है। घटना की सूचना पर अप. क्र. 03/2025 धारा 109, 61(2) बी.एन.एस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी कोरबी द्वारा पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर को घटना की जानकारी दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

     

    विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम संदेही राज कुमार सारथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि गजेन्द्र सोरठे पिता सुखराम सोरठे 25 वर्ष निवासी कुरथा बुढ़ापारा चौकी कोरबी द्वारा (उप सरपंच) राम कुमार मरकाम की सुपारी दिया गया था। जिस पर अपने भाई राम कुमार के साथ मिलकर अपनी मोटर सायकल होण्डा साइन क्र. सीजी 12 बीजी 0496 में बैठकर 6 जनवरी को शाम के समय ग्राम कुरथा में आहत के घर के सामने जंगल मे छिपकर उसके आने का इंतजार कर रहे थे कि जब राम कुमार (उप सरपंच) के गाड़ी में पीछे बैठ रहा था तभी राज कुमार के द्वारा कृष्णा पाण्डेय के उपर गोली चला दिया जो पीठ में लगी।

    उसके बाद राम कुमार एवं राज कुमार दोनो जंगल की ओर भाग कर अपने घर चले गये। राज कुमार के बताए अनुसार गजेन्द्र को तलब कर पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ किया गया, पहले तो गजेन्द्र पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहा था फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मेरी भाभी जो कि वर्तमान मे गांव की सरपंच है, एवं उसके पूरे कार्य को मेरे द्वारा किया जाता है। राम कुमार (उप सरपंच) व कलेश (रोजगार सहायक) दोनों मेरे काम मे रूकावट डालने के साथ-साथ शक था कि वे लोग मेरे घर परिवार वालों पर जादू-टोना भी करते थे और मैं इस वर्ष पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा हूं, जिसमें ये दोनों मेरे कार्य मे बाधक बनते थे। जिसकी वजह से उसने राम कुमार (उप सरपंच) व कलेश (रोजगार सहायक) को रास्ते से हटाना चाहता था, जिसके लिए अपने साथी विरेन्द्र आर्मो निवासी मोरगा को पिस्टल दिलाने कहा था।

    विरेन्द्र आर्मो ने अपने ससुराल मानीडेडरी सूरजपुर में अपने साथी बलिन्दर राजवाड़े से संपर्क कर पिस्टल दिलाने को कहा, जिस पर बलिन्दर राजवाड़े ने उसे 1 लाख रूपये में पिस्टल मिल जाने की बात कही। लगभग 01 वर्ष पूर्व विरेन्द्र कुमार आर्मो व गजेन्द्र सिंह द्वारा ग्राम मानीडेडरी सूरजपुर में बलिन्दर राजवाड़े के घर जाकर पिस्टल का सौदा किया, जिसमें बलिन्दर द्वारा बताये गये फोन पे नंबर पर गजेन्द्र द्वारा 90 हजार रू. अपने फोन पे से किया एवं 10 हजार रू. नगद देकर 10 जिंदा कारतूस 2 नग मैग्जिन 1 पिस्टल लेकर वापस अपने घर आ गये। इसके बाद से लगातार घटना की साजिश गजेन्द्र द्वारा रची जा रही थी। तभी गांव के शिव प्रसाद उर्फ मोनु सारथी को घटना को अंजाम देने आदमी जुगाड़ करने के लिए बोला जिस पर मोनु अपने रिस्तेदारी के भाई राज कुमार एवं राम कुमार को गजेन्द्र से मिलवाया और 15 हजार रू. एडवांस देकर उप सरपंच राम कुमार एवं रोजगार सहायक कलेश को देख लेना बताया। राज कुमार ने गजेन्द्र से 65 हजार में उससे होण्डा साइन गाड़ी भी खरीदवाया। उसके बाद घटना दिनांक को दोनों भाइयों ने मिलकर उप सरपंच राम कुमार एवं कलेश को मारने कृष्णा पाण्डेय के घर के पास जंगल किनारे घात लगाए बैठे थे, तभी घर से कृष्णा पाण्डेय और उप सरपंच राम कुमार अपने मोटर सायकल पर सवार होकर जाने लगे । इसी दौरान पीछे से राज कुमार ने उप सरपंच राम कुमार को मारने गोली चलाई जो गाड़ी के पीछे बैठे कृष्णा पाण्डेय के पीठ पर लगी । फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल (होण्डा साइन) 01 पिस्टल, 2 नग मैग्जिन एवं 8 जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है।

    गिरफ्तार आरोपी –

    राम कुमार सारथी पिता देव प्रसाद सारथी 19 वर्ष निवासी ग्राम रतनपुर झरनापारा थाना खडगवा जिला एमसीबी (छ.ग.)
    राज कुमार सारथी पिता देव प्रसाद सारथी 35 वर्ष निवासी ग्राम रतनपुर झरनापारा थाना खडगवा जिला एमसीबी (छ.ग.)
    गजेन्द्र सिंह सोरठे पिता सुखराम सिंह सोरठे 27 वर्ष निवासी कुरथा बुढ़ापारा चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.)
    शिव प्रसाद उर्फ मोनु सारथी पिता शंकर लाल सारथी 25 वर्ष निवासी कुरथा बुढ़ापारा चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.)
    विरेन्द्र कुमार आर्मो पिता राधेश्याम आर्मो 28 वर्ष निवासी मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)
    बलिन्दर राजवाड़े पिता साहेब राम राजवाड़े 39 वर्ष निवासी ग्राम मानी चौक डेडरी थाना सुरजपुर जिला सुरजपुर (छ.ग.)

    big revelation by police Kurtha Korbi firing incident: 6 arrested including mastermind
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    एनकेएच (NKH) में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

    April 19, 2026

    गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे: मंत्री लखन लाल

    April 19, 2026

    आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश

    April 18, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026149

    तालाब में नहाने गई मां-बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; विरोध पर घर में घुसकर दी धमकी

    April 11, 202689

    राशन वितरण में लापरवाही पर आक्रोश, पार्षदों ने दी ‘चक्काजाम’ की चेतावनी

    April 6, 202687

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 202677
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    एनकेएच (NKH) में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

    By Chhattisgarh ExpressApril 19, 202620

    एनकेएच (NKH) में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से…

    कोरबा में राखड़ डेम हादसा: मजदूर की मौत, भाजपा नेता राजेश यादव ने एच टी पी पी प्रबंधन को बताया जिम्मेदार

    April 19, 2026

    गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे: मंत्री लखन लाल

    April 19, 2026

    आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.