राजस्थान (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़)। के कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात तीन मंजिला इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। भूतल पर संचालित रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच पुलिस और राहत एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं। हादसे में एक की मौत की जानकारी सामने आई है।
हादसे में मलबे के नीचे कई लोग दब गए हैं, जिनमें कोचिंग के छात्रों के भी शामिल होने की आशंका है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर तीन अलग-अलग रेस्टोरेंट चल रहे थे, जिनमें मुरादाबादी नॉन-वेज रेस्टोरेंट प्रमुख था। नीचे दुकानों में ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, साथ ही बाहर बाइक पार्किंग एरिया में बैठे कुछ लोग भी प्रभावित हुए है। घटना के समय तेज आवाज आई, जिसे कुछ लोगों ने ब्लास्ट जैसी बताया, और पूरी इमारत ढह गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन और मौके पर स्थिति: सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, नगर निगम की टीमें, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की कंपनियां मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है, अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें कुछ कोचिंग छात्र भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
