Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Health»जॉइंट पेन अलर्ट: घुटनों के दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है सर्जरी का खतरा
    Health

    जॉइंट पेन अलर्ट: घुटनों के दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है सर्जरी का खतरा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    HEALTH. ,  (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़)। आज के समय में घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या आम होती जा रही है। पहले यह समस्या बुजुर्गों में देखी जाती थी। लेकिन आजकल जिस तरह की लोगों की लाइफस्टाइल हो गई है। युवाओं में भी जोड़ों की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। अधिक वेट, ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी में कमी की कारण बड़ी संख्या में लोग दर्द से परेशान हैं। घुटना हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण जोड़ होता है। जोकि उठने-बैठने, चलने, रोजमर्रा के कामों और सीढ़ियां चढ़ने जैसे कामों में मदद करता है।

    यही वजह है कि घुटनों में होने वाली किसी भी समस्या का असर आपके पूरे शरीर पर पड़ सकता है। समय रहते इसके कारणों को समझना और सही इलाज बेहद जरूरी होता है। यदि इसको नजरअंदाज किया जाता है, तो सर्जरी तक की नौबत आ सकती है। जोड़ों और घुटनों के दर्द की सबसे बड़ी वजह ऑस्टियोआर्थराइटिस है। इसमें समय के साथ जोड़ों की कार्टिलेज घिसने लगती है। इसलिए इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए कम उम्र से ही सतर्क हो जाना चाहिए।

     

    पूरे शरीर पर होता है असर

    घुटनों का दर्द आपके पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। दर्द की वजह से चलना-फिरना कम हो जाता है, जिस कारण मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। फिजिकल एक्टिविटी कम होने से वेट बढ़ता है और शुगर, हृदय और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं घुटनों में होने वाला दर्द गंभीर नहीं होता, लेकिन ऑस्टियो आर्थराइटिस, चोट और जोड़ों में तनाव आदि का यदि समय रहते इलाज नहीं किया जाता है, तो यह गंभीर रूप ले सकता है।

     

    व्यायाम है जरूरी

    नियमित रूप से व्यायाम की आदत घुटनों की समस्या को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। क्वाड्रिसेप्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायाम और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को केंद्रित करती है। जिससे दर्द को कम करने में मदद मिलती है। बॉडी के सक्रिय रहने से वेट को कंट्रोल करने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है। इससे आप अपने घुटनों को स्वस्थ रख सकते हैं। गठिया जैसी दिक्कतों से बचने के लिए व्यायाम की भूमिका अहम है।

     

    ऐसी डाइट लें

    आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट जैसे अलसी, अखरोट और मछली सूजन को कम करने में सहायता करते हैं। वहीं विटामिन डी और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इससे भरपूर चीजों को नियमित रूप से अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। यह पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने के साथ घुटनों की समस्या को भी कम करते हैं। वहीं प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक-शुगर सूजन को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।

     

    कंट्रोल में रखें वजन

    शरीर का अधिक वजन घुटने के दर्द को बढ़ाने वाला हो सकता है। यह गठिया के एक कारणों में से एक है। वेट ज्यादा होने से जोड़ों पर दबाव बढ़ता है और वहां की मांसपेशियां प्रभावित हो सकती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर नियमित रूप से व्यायाम किया जाए, तो वेट कंट्रोल में रखने और आर्थराइटिस के खतरो को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।

     

    सही जूतों का चयन

    आमतौर पर हम सभी ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन खराब क्वालिटी वाले जूते, ऊंची एड़ियों वाली सैंडिल भी घुटनों और जोड़ों की समस्याओं की वजह बन सकती है। इसलिए आरामदायक और अच्छे जूते पहनें। जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उनको इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। सही जूते एड़ी और घुटनों की कई समस्याओं से बचाने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

    it could increase the risk of surgery. Joint pain alert: Don't ignore knee pain
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    तेज गर्मी में अमृत है खस का शरबत, शरीर को रखे ठंडा और फिट

    April 11, 2026

    सहजन पाउडर के फायदे: सेहत का खजाना, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रखे मजबूत

    April 10, 2026

    Summer में चाय-कॉफी पीने की लत हो सकती है जानलेवा, ये बदलाव बचा सकते हैं आपकी जान

    April 9, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026575

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026377

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    By Chhattisgarh ExpressJuly 26, 202643

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली…

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026

    कोरबा में बेजुबान के लिए देवदूत बना त्रिपाठी परिवार, कुत्तों के चंगुल से बसंता पक्षी को बचाकर त्रिपाठी परिवार ने दी नई जिंदगी, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.