सर्वमंगला मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद; भीड़ प्रबंधन और निगरानी के लिए सर्वमंगला पुलिस टीम तैनात 


सर्वमंगला मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद; भीड़ प्रबंधन और निगरानी के लिए सर्वमंगला पुलिस टीम तैनात 

भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि: सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र की मुस्तैदी से सुगम हुए देवी दर्शन 

सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात

कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरों में भक्ति और उत्साह का माहौल है। हसदेव नदी के पावन तट पर विराजित माँ सर्वमंगला मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए  सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र के जवान तैनात है।

मंदिर परिसर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र के जवान चौबीसों घंटे तैनात हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराना और भीड़ को नियंत्रित करना है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष निगरानी
सर्वमंगला चौकी प्रभारी एएसआई विभव तिवारी ने बताया कि:

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशानुसार सभी प्रमुख देवी मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में माँ सर्वमंगला मंदिर में पुलिस टीम नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही तैनात है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे।” टीम द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष बैरिकेडिंग और कतार की व्यवस्था की गई है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

 

समाचार एवं विज्ञापन से संबंधित संपर्क करें…