Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»18 जून से वार्डो में लगाए जाएंगे राजस्व वसूली शिविर….. 31 जुलाई तक बकाया कर राशि जमा करने पर सम्पत्तिकर में मिलेगा 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ
    Korba

    18 जून से वार्डो में लगाए जाएंगे राजस्व वसूली शिविर….. 31 जुलाई तक बकाया कर राशि जमा करने पर सम्पत्तिकर में मिलेगा 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    18 जून से वार्डो में लगाए जाएंगे राजस्व वसूली शिविर…..
    31 जुलाई तक बकाया कर राशि जमा करने पर सम्पत्तिकर में मिलेगा 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ

    कोरबा 13 जून 2024 -नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सम्पत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, 05 प्रतिशत जलकर, यूजर चार्जेज, जलकर एवं दुकान किराया आदि की वसूली हेतु निगम क्षेत्र के वार्डो में निर्धारित तिथियों व स्थलों पर राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 18 जून से क्रमशः वार्डो में शिविर आयोजित होंगे, करदाता इन शिविरों में पहुंचकर करों की बकाया राशि जमा करा सकते हैं। साथ ही वे स्वविवरणी फार्म भरकर अपने संबंधित जोन कार्यालय में 31 जुलाई 2024 तक राशि जमा करते हुए सम्पत्तिकर में 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


    निगम द्वारा करदाताओं से कहा गया है कि निगम के देय करों के भुगतान का दायित्व करदाता के स्वयं का है, अतएव करदाताओं से आग्रह है कि वे अपना कर स्व-विवरणी भरकर आवश्यक रूप से बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा कराएं। विशेषकर नये भवन, मकान तथा अन्य सम्पत्तियॉं, जिनमें सम्पत्तिकर, स्वनिर्धारण अभी तक नया किया गया है, वे अनिवार्य रूप से स्व-विवरणी फार्म भरकर अपने संबंधित जोन कार्यालय में जमा कराएं। निगम के संपदा अधिकारी एवं कर वसूली प्रभारी श्रीधर बनाफर ने बताया कि 18 जून से निगम क्षेत्र के वार्डो में निर्धारित तिथि व स्थलों पर राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि करदाता निगम को देय बकाया करों व दुकान किराए आदि की राशि सुगमता के साथ जमा कर सकें। शिविरों के आयोजन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को वार्ड क्र. 01 दलिया गोदाम रामसागरपारा, वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 23 आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 02 कृष्णानगर, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 34 अमरसिंह होटल के पास मंच, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सामुदायिक भवन व वार्ड क्र. 54 दशहरा मैदान सर्वमंगलानगर में शिविर आयोजित होंगे। 19 जून को वार्ड क्र. 01 दुर्गा चौक पटेलपारा, वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 23 आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 02 कृष्णानगर, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 34 अमरसिंह होटल के पास मंच, वार्ड क्र. 43 जय भगवान गली दर्री व वार्ड क्र. 54 दशहरा मैदान सर्वमंगलानगर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    20 जून को वार्ड क्र. 04 ब्राम्हण मोहल्ला, वार्ड क्र. 03 सामुदायिक भवन राताखार, वार्ड क्र. 24 दुर्गा पण्डाल एम.पी.नगर, वार्ड क्र. 18 बजरंग चौक पथर्रीपारा, वार्ड क्र. 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 44 प्रेमनगर आंगनबाड़ी, वार्ड क्र. 56 पंखादफाई में शिविर लगेंगे। इसी प्रकार 21 जून को वार्ड क्र. 04 प्रताप चौक, वार्ड क्र. 03 सामुदायिक भवन राताखार, वार्ड क्र. 24 दुर्गा पण्डाल एम.पी.नगर, वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट, वार्ड क्र. 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 56 शांतिनगर बाजार में शिविर आयोजित होंगे। 22 जून को वार्ड क्र. 05 सिंधी गुरूद्वारा, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक गणेश पण्डाल, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 36 बरगद चौक सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी उरांव मोहल्ला, वार्ड क्र. 57 आनंदनगर सामुदायिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे। 24 जून को वार्ड क्र. 06 पुरानी बस्ती भण्डारी चौक, वार्ड क्र. 13 स्टेडियम जोन कार्यालय, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 36 सामुदायिक भवन इंदिरा मार्केट, वार्ड क्र. 46 पावरसिटी रोड पण्डाल अयोध्यापुरी, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर चौक में शिविर लगाए जाएंगे। 25 जून को वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा सामुदायिक भवन गोकुलगंज, वार्ड क्र. 14 सार्वजनिक मंच पम्प हाउस, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा, वार्ड क्र. 21 गणेश पण्डाल बुधवारी, वार्ड क्र. 37 गणेशनगर, वार्ड क्र. 47 जमनीपाली चौक के समीप बीच बस्ती, वार्ड क्र. 59 वैशालीनगर में शिविर लगेंगे। इसी प्रकार 26 जून को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला, वार्ड क्र. 14 सार्वजनिक मंच पम्प हाउस, वार्ड क्र. 26 गणेश पण्डाल मुड़ापार, वार्ड क्र. 21 गणेश पण्डाल बुधवारी, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सारथी मोहल्ला, वार्ड क्र. 59 विद्यानगर में शिविर लगेंगे। 27 जून को वार्ड क्र. 09 सामुदायिक भवन भिलाईखुर्द, वार्ड क्र. 15 सांस्कृतिक भवन ढोढ़ीपारा, वार्ड क्र. 26 गणेश पण्डाल मुड़ापार, वार्ड क्र. 22 शिवाजीनगर दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 48 इंदिरानगर सामुदायिक भवन में शिविर लगेंगे। इसी प्रकार 28 जून को वार्ड क्र. 10 रमेश गली, वार्ड क्र. 15 सांस्कृतिक भवन ढोढ़ीपारा, वार्ड क्र. 26 गणेश पण्डाल मुड़ापार, वार्ड क्र. 28 दुर्गा पण्डाल फेस-’01 आर.पी.नगर, वार्ड क्र. 40 दुर्गा पण्डाल पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 48 इंदिरानगर सामुदायिक भवन में शिविर लगेंगे। 29 जून को वार्ड क्र. 10 बजरंग टाकिज के पास, वार्ड क्र. 16 सामुदायिक भवन चारपारा, वार्ड क्र. 27 नवधा पण्डाल रामनगर, वार्ड क्र. 29 प्राथमिक शाला पोड़ीबहार, वार्ड क्र. 40 दुर्गा पण्डाल पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 51 कबीर भवन दर्री में शिविर लगेंगे। 01 जुलाई को वार्ड क्र. 11 आग्रोहा चौक मेन रोड, वार्ड क्र. 16 सामुदायिक भवन चारपारा, वार्ड क्र. 27 नवधा पण्डाल रामनगर, वार्ड क्र. 29 प्राथमिक शाला पोड़ीबहार, वार्ड क्र. 41 कांजीहाउस परसाभांठा, वार्ड क्र. 51 लाटा स्कूल के पास शिविर लगेंगे। 02 जुलाई को वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणवन तालाब, वार्ड क्र. 27 नवधा पण्डाल रामनगर, वार्ड क्र. 31 खरमोरा नीम चौक सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 41 कांजीहाउस परसाभांठा, वार्ड क्र. 52 नगोईखार सामुदायिक भवन में शिविर लगेंगे। 03 जुलाई को वार्ड क्र. 12 नवधा पण्डाल अमरैयापारा, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर ठाकुरदीहा चौक, वार्ड क्र. 31 खरमोरा नीम चौक सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 42 शिवनगर रूमगरा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 53 कोटवार घर के समीप सामुदाकिय भवन में शिविर लगेंगे। 04 जुलाई को वार्ड क्र. 12 सामुदायिक भवन शारदा विहार, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर ठाकुरदीहा चौक, वार्ड क्र. 32 संस्कार भारती स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 42 शिवनगर रूमगरा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 55 कांजीहाउस के समीप बलगी में शिविर लगेंगे। इसी प्रकार 05 जुलाई को वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन नीम झाड़ के पास राजस्व वसूली शिविर लगाया जाएगा।

    Nagar nigam korba
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आखिर कब सुरक्षित होंगी खदानें ?… कुसमुंडा में एक और हादसे ने ली ऑपरेटर की जान, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

    June 22, 2026

    नकल के एवज में मांगी रिश्वत, वीडियो सामने आने पर कर्मचारी सस्पेंड

    June 22, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026395

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026320

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310
    Don't Miss
    Accident

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 20265

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा…

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.