Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ, अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup: टिम सीफर्ट का धमाका, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
    Sports

    New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup: टिम सीफर्ट का धमाका, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    SPORTS.  (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़)।आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट की आतिशी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर कीवी टीम ने अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 183 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

    सीफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स (42 रन, 25 गेंद, सात चौके, एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 74 रन की साझेदारी भी की जिससे न्यूजीलैंड की टीम दूसरे ओवर में 14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद वापसी करने में सफल रही। अफगानिस्तान ने अनुभवी गुलबदिन नायब (63 रन, 35 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के शानदार अर्धशतक और सेदिकुल्लाह अटल (29 रन, 24 गेंद) के बीच उनकी तीसरे विकेट की 51 गेंद में 79 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 182 रन बनाए।

     

     

    न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड को स्पिनर मुजीब उर रहमान (31 रन पर दो विकेट) ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (01) और रचिन रविंद्र (00) को लगातार गेंदों पर बोल्ड करके दोहरा झटका दिया। सीफर्ट ने इसके बाद फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को संभाला। उन्होंने ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी की गेंद पर छक्के के साथ 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

    फिलिप्स ने अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को निशाना बनाते हुए उनकी लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा। राशिद ने फिलिप्स को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा जबकि नवी ने सीफर्ट को अजमतुल्लाह उमरजई के हाथों कैच कराके अफगानिस्तान को वापसीदिलाने की कोशिश की।

     

     

    मार्क चैपमैन (28), डेरिल मिचेल (नाबाद 25) और कप्तान मिचेल सेंटनर (नाबाद 17) ने हालांकि न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड की अनुशासित गेंदबाजी के सामने मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुलबदिन और सेदिकुल्लाह ने अच्छी साझेदारी की लेकिन बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए। अफगानिस्तान ने पावर प्ले में दो विकेट पर 44 रन बनाकर सतर्क शुरुआत की।

    बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शिंकजा कसा लेकिन अंतिम पांच ओवर में अफगानिस्तान की टीम 52 रन जुटाकर स्कोर 180 रन के पार पहुंचाने में सफल रही। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (27 रन, 22 गेंद) अच्छी लय में दिख रहे थे। उन्होंने कुछ बेहतरीन स्कूप शॉट भी खेले लेकिन छठे ओवर में तेज गेंदबाज फर्ग्युसन की धीमी गेंद पर बोल्ड हो गए। छठे ओवर की अंतिम गेंद पर फर्ग्युसन ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (10) को भी ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच करा दिया।

    गुलबदिन ने 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तेज गेंदबाज जैकब डफी को दो छक्के और एक चौका लगाया जिससे अफगानिस्तान को बीच के ओवरों में कुछ गति मिली। सेदिकुल्लाह ने उनका अच्छा साथ दिया लेकिन तेजी से रन जुटाने में विफल रहे। डफी ने उन्हें विकेटकीपर सीफर्ट के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

    गुलबदिन और दरवेश रसूली (20 रन, 13 गेंद) ने इसके बाद 17 गेंद में तेजी से 33 रन जोड़े और अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। गुलबदिन 18वें ओवर में कामचलाऊ स्पिनर रचिन रविंद्र की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे जिससे अंतिम ओवरों में अफगानिस्तान की रन गति प्रभावित हुई। अजमतुल्लाह उमरजाई (14) ने दो छक्के लगाकर टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया।

    New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026

    ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 17 शहरों में क्रिकेट का महाकुंभ

    March 27, 2026

    IPL 2026 Purple Cap: Jasprit Bumrah के ‘राज’ को चुनौती, रेस में शामिल हैं ये Top 5 गेंदबाज

    March 23, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026585

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026391

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026308
    Don't Miss
    Breaking news

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 6, 20262

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-…

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ, अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.