Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    November 3, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»अधिकारी की बेटी ने ड्राइवर से की शादी, लड़की पक्ष ने लड़के के पिता का फोड़ा सिर
    Chhattisgarh

    अधिकारी की बेटी ने ड्राइवर से की शादी, लड़की पक्ष ने लड़के के पिता का फोड़ा सिर

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग। जिले के भिलाई नगर थाना सेक्टर 6 स्थित महिला थाने में सोमवार रात लव मैरिज को लेकर जमकर बवाल हुआ। लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान युवती के ससुर का सिर फूट गया।थाने में बवाल का वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक BSP के अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी शैवी ताम्रकार ने 6 नवंबर को रायपुर निवासी आशुतोष देशपांडेय से लव मैरिज कर ली। बताया जा रहा है कि शैवी जिस स्कूल में पढ़ाती थी, उसी स्कूल में आशुतोष ड्राइवर है।

    दरअसल, शैवी ताम्रकार जब घर से भागी तो घरवालों ने भिलाई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लड़की की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान लड़की और लड़का नेवई थाने पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों के बालिग होने और दोनों की मर्जी से रायपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात कही। थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने दोनों के बयान लेने के बाद जाने दिया, लेकिन लड़की के पिता ने मामले की शिकायत थाने में की थी, इसलिए दोनों लड़का लड़की को महिला थाने बयान के लिए बुलाया गया था।लड़की अपने पति, ससुर और रायपुर की दो महिला अधिवक्ता के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची थी।

    इसी दौरान भिलाई सेक्टर 6 स्थित महिला थाने में लड़की के माता-पिता, मामा और अन्य लोग आ गए। महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बहस और हुज्जतबाजी का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। नवविवाहिता शैवी का आरोप है कि वह अपने ससुर और पति के साथ बयान दर्ज करा ही रही थी। इसी दौरान उसके मामा पापा और मां आए। गला पकड़कर उसे मारने लगे। उन लोगों ने उसके ससुर को भी पीटा, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। महिला अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि लड़की पक्ष को पुलिस शह दे रही है। उनका कॉलर पकड़ा गया।

    शैवी और उनकी अधिवक्ता मोनिता साहू और स्मिता पांडे ने आरोप लगाया कि दुर्ग क्राइम डीएसपी नायक लड़की के पिता का साथ दे रहे हैं। उनके कहने पर ही महिला थाना प्रभारी और भिलाई नगर थाना प्रभारी की मौजूदगी में थाने के अंदर लड़की की पिटाई की गई। अब पिटाई के बाद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। शैवी के पिता स्वंतंत्र ताम्रकार का कहना है कि उनकी बेटी एक अच्छे घर से पढ़ी लिखी और होशियार है। ऐसे में वह एक ड्राइवर लड़के से क्यों शादी करेगी। उनका कहना है कि उनकी बेटी को लड़का और स्कूल की प्रिंसिपल ने गुमराह किया है। उसकी बेटी को गुमराह करके शादी के लिए राजी किया गया है।

    उन्होंने कहा कि उस पर इतना दबाव बना रहे हैं कि वह अपने ही माता-पिता के खिलाफ मारपीट करने जैसा गलत बयान दे रही है। उन्होंने एएसपी सिटी दुर्ग को आवेदन देकर जांच की मांग की है। वहीं स्वतंत्र ताम्रकार ने कहा कि डीएसपी नायक पर भी उनकी बेटी और अधिवक्ता गलत आरोप लगा रहे हैं। दुर्ग के क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। वह लड़की और उसके पिता को इसलिए जानते हैं, क्योंकि शैवी उनकी बेटी के साथ पढ़ी थी। उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं।

    मामले में भिलाई नगर थाना टीआई प्रशांत मिश्रा का कहना है कि लड़के पक्ष से लिखित शिकायत मिली है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    girl's side breaks boy's father's head Officer's daughter marries a driver
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026398

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    By Chhattisgarh ExpressNovember 3, 202630

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा…

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.