Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन सकता है जानलेवा

    July 13, 2026

    करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल

    July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल वन्यजीव रेस्क्यू टीम की सूची फर्जी; वन विभाग ने जारी की आधिकारिक हेल्पलाइन नं. 8817534455

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराया, जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब
    Sports

    पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराया, जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुबई। समीर मिन्हास की शतकीय पारी के बाद अली रजा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रनों से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

    दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। फरहान यूसफ की अगुआई वाली टीम ने समीर मिन्हास (172) की शतकीय और अहमद हुसैन (56) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 347 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    दूसरी बार पाकिस्तान बना विजेता :  भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान ने उसका विजयी अभियान रोक दिया। भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को हराया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने इसके साथ ही दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह 2012 में संयुक्त रूप से विजेता बना था। भारत 2012 में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रहा था क्योंकि तब मैच टाई हो गया था।

    भारत ने नियमित अंतराल पर गंवाए विकेट : लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आक्रमक शुरुआत दिलाई, लेकिन अली रजा ने आयुष म्हात्रे को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। म्हात्रे दो रन बनाकर आउट हुए। फिर आरोन जॉर्ज भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। रजा ने इसके बाद वैभव सूर्यवंशी को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिा जो 10 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत के पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके। दिलचस्प बात यह है कि आखिरी नंबर के बल्लेबाज दीपेश देवेंद्रन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 16 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने चार विकेट लिए जबकि मोहम्मद सय्याम, अब्दुल सुभान और हुजैफा अहसान ने दो-दो सफलताएं अपने नाम कीं।

    मिन्हास का शानदार शतक :  इससे पहले, सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने एक बार फिर शानदार प्रतिभा की झलक दिखाते हुए शतक जड़ दिया जिससे पाकिस्तान ने भारत के सामने विशाल सा लक्ष्य रखा। टीम के लिए टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक मिन्हास ने 113 गेंद में 172 रन बनाए और यह टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक है। उन्होंने हर गेंदबाज पर हमला किया, खासकर नई गेंद के गेंदबाज किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रहे। मिन्हास की पारी में 17 चौके और नौ छक्के शामिल रहे। मिन्हास के अलावा पाकिस्तान की ओर से अहमद हुसैन ने 56 रन की पारी खेली। उन्होंने 29वें ओवर में देवेंद्रन की गेंद पर चौका लगाकर 71 गेंद में अपना शतक पूरा किया। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने तीन विकेट लिए जबकि हेनिल पटेल और खिलन पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, कनिष्क चौहान ने एक विकेट अपने नाम किया।

    Pakistan beat India by 191 runs to win the Under-19 Asia Cup title
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    वैभव के तूफान में उड़ी RCB, जुरेल की फिनिशिंग से राजस्थान की शानदार जीत

    April 11, 2026

    LSG की रोमांचक जीत: आखिरी गेंद पर KKR को 3 विकेट से हराया, मुकुल चौधरी बने हीरो

    April 10, 2026

    थ्रिलर मैच में गुजरात का जलवा, दिल्ली को 1 रन से मात

    April 9, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026565

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026348

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026306

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026272
    Don't Miss
    Big News

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन सकता है जानलेवा

    By Chhattisgarh ExpressJuly 13, 20269

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान, उफनते झरने, फिसलन भरी…

    करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल

    July 13, 2026

    सोशल मीडिया पर वायरल वन्यजीव रेस्क्यू टीम की सूची फर्जी; वन विभाग ने जारी की आधिकारिक हेल्पलाइन नं. 8817534455

    July 13, 2026

    नेहरू नगर वार्ड में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर :विहिप और बजरंग दल के कैम्प में पहुंचे लोग, MJM अस्पताल ने जांची नब्ज 

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.