बड़ी खबर: शक के जुनून में पति बना ‘हैवान’, पत्नी सहित मां और बहन पर किया जानलेवा हमला!


बड़ी खबर: शक के जुनून में पति बना ‘हैवान’, पत्नी सहित मां और बहन पर किया जानलेवा हमला!

 

 

कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : कोतवाली थाना क्षेत्र के नहर किनारे स्थित वैष्णव मंदिर के पास आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आपसी विवाद और शक के चलते आरोपी रामेश्वर साहू ने अपना आपा खो दिया। और बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। घर के भीतर से आती चीखें सुनकर जब पड़ोसी मदद के लिए दौड़े, तो वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई।

आरोपी ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला किया और जब उसे बचाने के लिए उसकी मां और बहन सामने आईं, तो उसने उन पर भी प्राणघातक प्रहार कर दिए। इस हमले में मां और बहन बुरी तरह से घायल हो गई है जबकि पत्नी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अगर पड़ोसी सही समय पर घर के अंदर नहीं पहुंचते तो इससे भी बड़ी घटना घट सकती थी। घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी पति फरार है जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

वर्तमान स्थिति

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है, जिसमें पत्नी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी रामेश्वर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा।”
— प्रतीक चतुर्वेदी, CSP

………………………………………………………………….

 

समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें