Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 6, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, पढिए पूरी खबर 

    October 6, 2026

    सर्वमंगला तिराहे का हो रहा जीर्णोद्धार, मूर्तियों और रंग-रोगन से फिर निखरेगी सुंदरता

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Bilaspur»देश को राहत! सरकार के नए निर्णयों से नौकरी और सस्ते होंगे सामान
    Bilaspur

    देश को राहत! सरकार के नए निर्णयों से नौकरी और सस्ते होंगे सामान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    DELHI. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रशासन, अवसंरचना, नगरीय विकास, नवाचार और संपर्क के मोर्चे पर कई दूरगामी फैसलों को मंजूरी दी है। इन फैसलों का संदेश साफ है कि शासन की कार्यशैली को सेवा भाव से जोड़ते हुए देश को तेज विकास पथ पर आगे बढ़ाना है। सबसे प्रतीकात्मक फैसला नार्थ और साउथ ब्लॉक से नए परिसरों सेवातीर्थ और कर्तव्य भवनों में सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण का है। करीब एक सदी से सत्ता संचालन के केंद्र रहे ये भवन अब युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय का हिस्सा बनेंगे। मोदी सरकार का कहना है कि औपनिवेशिक दौर में बने इन भवनों को विरासत के रूप में संरक्षित करते हुए प्रशासन को आधुनिक, तकनीक समर्थ और पर्यावरण अनुकूल परिसरों में ले जाना समय की मांग है। इससे कार्यकुशलता बढ़ेगी, डिजिटल शासन को गति मिलेगी और कर्मियों के लिए बेहतर कार्य परिवेश बनेगा। साथ ही संग्रहालय के रूप में विकसित होने पर ये परिसर भारत की सभ्यता यात्रा, स्वतंत्रता संघर्ष और लोकतांत्रिक विकास की कहानी आने वाली पीढ़ियों को बताएंगे।

    जहां तक मंत्रिमंडल बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण फैसलों की बात है तो आपको बता दें कि रेल क्षेत्र में तीन मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है जिनकी कुल लागत लगभग 18509 करोड़ रुपये है। कसारा मनमाड, दिल्ली अंबाला और बल्लारी होसापेट खंडों पर तीसरी और चौथी लाइन बिछेगी। करीब 389 किमी नेटवर्क बढ़ेगा और निर्माण के दौरान 265 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा। इन मार्गों पर अभी भीड़ और देरी बड़ी समस्या है। अतिरिक्त लाइन से यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही सुगम होगी, समयपालन सुधरेगा और रसद लागत घटेगी। कोयला, इस्पात, अनाज, उर्वरक जैसे सामान की ढुलाई तेज होने से उद्योग और कृषि दोनों को लाभ होगा। अनुमान है कि तेल आयात में कमी और कार्बन उत्सर्जन में गिरावट भी होगी, जिससे पर्यावरण को सहारा मिलेगा। कई तीर्थ और पर्यटन स्थलों की पहुंच बेहतर होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

    वहीं सड़क अवसंरचना में महाराष्ट्र के घोटी त्र्यंबक मोखाडा जव्हार मनोर पालघर खंड के उन्नयन को मंजूरी मिली है। 154 किमी से अधिक लंबाई वाली इस परियोजना पर 3320 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्रों को द्रुतमार्गों और तटीय पट्टी से जोड़ेगा। नासिक शहर पर दबाव घटेगा, यात्रा समय कम होगा और आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास होगा। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लाखों मानव दिवस का रोजगार बनेगा। इसी तरह गुजरात में राजमार्ग 56 के दो खंडों को चार लेन बनाने पर 4583 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना आदिवासी बहुल जिलों की पहुंच बढ़ाएगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे पर्यटन केंद्र तक आवागमन सुगम करेगी। यात्रा समय में बड़ी कमी का भी अनुमान है।

     

    वहीं असम में ब्रह्मपुत्र के नीचे सड़क सह रेल सुरंग परियोजना को हरी झंडी मिली है जिसकी कुल लंबाई 33.7 किमी है और लागत 18662 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गोहपुर और नुमालीगढ़ को जोड़ेगी और मौजूदा लंबा घुमावदार मार्ग का विकल्प बनेगी। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह रणनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। तेज संपर्क से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी होगा। देश में इस तरह की यह पहली परियोजना होगी, जो तकनीकी क्षमता का भी प्रदर्शन है।

     

    इसके अलावा, तेलंगाना में हैदराबाद पणजी आर्थिक गलियारे पर राजमार्ग 167 को चार लेन बनाने की परियोजना को 3175 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इससे नगरों से गुजरने वाली भीड़भाड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी और क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा। साथ ही दिल्ली एनसीआर में नोएडा मेट्रो के सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन तक 11.56 किमी के विस्तार को स्वीकृति दी गई है। आठ नए स्टेशन बनेंगे और नोएडा ग्रेटर नोएडा का सक्रिय मेट्रो नेटवर्क 61 किमी से अधिक हो जाएगा। आईटी पार्क, शिक्षण संस्थान, अस्पताल और व्यापारिक केंद्र सीधे जुड़ेंगे। सड़क जाम में कमी, समय की बचत और प्रदूषण में गिरावट इसके प्रमुख लाभ होंगे।

     

    इसके अलावा, नवाचार और उद्यमिता के मोर्चे पर स्टार्टअप इंडिया फंड आफ फंड्स 2.0 के लिए 10000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी गई है। यह उद्यम पूंजी को गति देगा, खासकर डीप टेक और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में। शुरुआती चरण के उद्यमियों को सहारा मिलेगा और बड़े शहरों से बाहर भी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। पिछले चरण के अनुभव से स्पष्ट है कि सरकारी एंकर पूंजी निजी निवेश को आकर्षित करती है। इससे उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार और वैश्विक स्तर के उत्पाद तैयार करने में मदद मिलेगी।

     

    साथ ही नगरीय विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये के नगरीय चुनौती कोष का एलान भी अहम है। यह अनुदान आधारित मॉडल से हटकर बाजार से संसाधन जुटाने, सुधारों को बढ़ावा देने और परिणाम आधारित ढांचे पर जोर देता है। नगर निकायों को बांड, बैंक ऋण और साझेदारी के जरिये परियोजनाएं खड़ी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। छोटे शहरों के लिए ऋण अदायगी गारंटी भी दी जाएगी ताकि उन्हें पहली बार बाजार से धन मिल सके। पानी, सफाई, पुनर्विकास और जलवायु अनुकूल ढांचे पर विशेष ध्यान रहेगा।

     

    देखा जाये तो आज के फैसले यह संकेत देते हैं कि विकास का अगला चरण केवल खर्च बढ़ाने से नहीं, बल्कि ढांचे और सोच बदलने से आएगा। सेवातीर्थ की ओर बढ़ना सत्ता से सेवा की भाषा गढ़ने का प्रयास है। रेल, सड़क और मेट्रो परियोजनाएं बताती हैं कि संपर्क ही आधुनिक अर्थव्यवस्था की धमनियां हैं। स्टार्टअप और नगरीय कोष यह मानते हैं कि सरकार अकेले सब नहीं कर सकती, उसे निजी पूंजी और स्थानीय निकायों को भागीदार बनाना होगा।

    Relief for the country! New government decisions will bring jobs and cheaper goods.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026588

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026400

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026370

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026312
    Don't Miss
    Maharaja agrsen Jayanti

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    By Chhattisgarh ExpressOctober 6, 20262

    महाराजा अग्रसेन की जयंती पर गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण…

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, पढिए पूरी खबर 

    October 6, 2026

    सर्वमंगला तिराहे का हो रहा जीर्णोद्धार, मूर्तियों और रंग-रोगन से फिर निखरेगी सुंदरता

    October 5, 2026

    सर्वमंगला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को मारी टककर, मौत

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.