Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    November 3, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Bilaspur»डाकपाल भर्ती में धोखाधड़ी का खुलासा, नकली अंकसूची के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार
    Bilaspur

    डाकपाल भर्ती में धोखाधड़ी का खुलासा, नकली अंकसूची के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने फर्जी अंकसूची के माध्यम से डाकपाल की नौकरी प्राप्त करने का प्रयास करने वाले एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाकसेवक भर्ती में फर्जी 10वीं की मार्कशीट अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन किया था। दस्तावेज सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा उजागर होने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार है।

     

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2023 में भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाकसेवकों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी। इस भर्ती में सक्ती जिले के नरेन्द्र कुमार और सोनम साहू ने कक्षा 10वीं की अंकसूची अपलोड कर आवेदन किया था। प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर दोनों का चयन रायगढ़ डाक संभाग अंतर्गत अलग-अलग शाखाओं में डाकपाल पद के लिए हो गया था।

     

    भर्ती के बाद दस्तावेज सत्यापन के दौरान प्रस्तुत अंकसूचियों को संबंधित शिक्षा बोर्ड तमिलनाडु से सत्यापित कराया गया। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि ये अंकसूचियां बोर्ड द्वारा जारी ही नहीं की गई हैं। इसके बाद डाकघर अधीक्षक रायगढ़ संभाग ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को सक्ती क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उनकी पहचान कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर से हुई थी, जिसने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की। नरेन्द्र कुमार ने उसे करीब साढ़े तीन लाख रुपये दिए, जबकि सोनम साहू ने चयन के बाद भुगतान करने की बात कही थी। आरोप है कि उसी ने फर्जी मार्कशीट उपलब्ध कराई, जिसे जानते हुए भी दोनों ने आवेदन में इस्तेमाल किया। सत्यापन में फर्जी दस्तावेज सामने आने पर नियुक्ति निरस्त कर दी गई।

     

     

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली और वास्तविक शैक्षणिक दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले का मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी और जांच कार्रवाई में कोतवाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने युवाओं से अपील की है कि शासकीय नौकरियों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमबद्ध होती है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने की कोशिश दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर दलालों और बिचौलियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    man and woman arrested with fake marksheets Postmaster recruitment fraud exposed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026398

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    By Chhattisgarh ExpressNovember 3, 202615

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा…

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.