Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    KORBA : जमीन विवाद में रिश्तेदार की हत्या, पिता-पुत्र को आजीवन कारावास

    November 25, 2026

    बाल विवाह रोकना हम सभी की जिम्मेदारी: कलेक्टर  कुणाल दुदावत

    November 25, 2026

    जिले में छह तहसीलदारों की पदस्थापना के आदेश जारी… पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»कोरबा»कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम का किया शुभारंभ
    कोरबा

    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    बच्चे है देश के भविष्य,कोई भी बच्चा शिक्षा से ना रहे वंचितः कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन

    शाला में नाश्ता मिलने पर बच्चों में शिक्षा के प्रति बढ़ेगी रुचि एवं उत्साह से करेंगे पढ़ाई : कलेक्टर

    कोरबा 12 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला जमनीपाली में पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक नाश्ता वितरण कर अपनी शुभकामनाएं दी एवं जिला प्रशासन को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद व बधाई दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी उपस्थित थे।
    मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने माता सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से डीएमएफ मद से कोरबा नगरीय क्षेत्र एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व पौष्टिक नाश्ता प्रदान किया जाएगा। बच्चों को स्कूल में अच्छा पौष्टिक नाश्ता मिलने पर बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे एवं रुचि पूर्वक पढ़ाई करेंगे। इससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होगा साथ ही विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। बच्चों की प्रतिक्रिया के आधार पर ही योजना को आगे चलकर पूरे जिले में प्रारम्भ किया जाएगा। श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बच्चे देश के आने वाले कल है। बच्चों के शिक्षित होने से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। इस हेतु कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही होना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों से भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कराने का आग्रह किया।


    इस दौरान मंत्री श्री देवांगन द्वारा बच्चों को नाश्ता का वितरण भी किया गया एवं उन्हें अच्छे से पढ़ने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की गई। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा जिला श्रमिक एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। इस हेतु जिले के आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा एवं श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र नगरीय निकाय कोरबा के स्कूली बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि हेतु विद्यालयों में सबेरे नास्ता प्रदान करने योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्कूल में सुबह नाश्ता मिलने पर उनका शारीरिक विकास होगा एवं वे मानसिक रूप मजबूत बनेंगे। उन्होंने बताया कि नाश्ता का मेनू बच्चों की रुचि अनुसार बनाया गया है। जिसमे बच्चों की इच्छा अनुसार यथा समय परिवर्तन भी किया जा सकता है। विद्यालय में एक सकारात्मक माहौल तैयार होगा, बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा वे उत्साह से अध्ययन करेंगे। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को योजना का सुचारू रुप से संचालन करने एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026591

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026419

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026406

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Breaking news

    KORBA : जमीन विवाद में रिश्तेदार की हत्या, पिता-पुत्र को आजीवन कारावास

    By Chhattisgarh ExpressNovember 25, 20262

    जमीन विवाद में रिश्तेदार की हत्या, पिता-पुत्र को आजीवन कारावास कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  जमीन…

    बाल विवाह रोकना हम सभी की जिम्मेदारी: कलेक्टर  कुणाल दुदावत

    November 25, 2026

    जिले में छह तहसीलदारों की पदस्थापना के आदेश जारी… पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना

    November 25, 2026

    पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की दबिश, सट्टा खिलाते 7 आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.