Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैबिनेट मंत्री की 40 लाख की घोषणा पर अमल शुरू: प्रेस क्लब पहुंचे निगम आयुक्त, विकास व सौंदर्यीकरण के लिए सर्वे के निर्देश

    July 2, 2026

    कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 2, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत, आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत महापौर ने 46 हितग्राहियों को प्रदान किया आवासगृह स्वीकृति व भवन अनुज्ञा पत्र
    Breaking news

    प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत महापौर ने 46 हितग्राहियों को प्रदान किया आवासगृह स्वीकृति व भवन अनुज्ञा पत्र

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत महापौर ने 46 हितग्राहियों को प्रदान किया आवासगृह स्वीकृति व भवन अनुज्ञा पत्र

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर निगम कार्यालय साकेत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 “मोर जमीन-मोरी मकान” बी.एल.सी. घटक के 46 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं भवन निर्माण अनुमति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय भी उपस्थित थे। महापौर श्रीमती राजपूत एवं आयुक्त श्री पाण्डेय ने हितग्राहियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा समयसीमा में मकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर निर्माण कार्य पूर्ण करने सलाह दी।


    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत “मोर जमीन-मोर मकान” बी.एल.सी. घटक अंतर्गत नगर निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत वर्तमान में 722 नए हितग्राहियों को आवासगृहों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभा कक्ष में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में 46 हितग्राहियों को आवासगृहों के स्वीकृति पत्र व भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र प्रदान किया।
    इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से साधुवाद है कि उन्होने समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ-साथ विशेष रूप से गरीब, निर्धन व आर्थिक रूप से पिछडे़ हुए लोगों के उत्थान के लिए, उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के परिणाम स्वरूप देश के करोड़ों लोगों को पक्के मकान मिल चुके हैं तथा करोड़ों लोगों को आगे भी पक्के व सर्वसुविधायुक्त मकान मिलेंगे, जिससे देश का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं रहेगा, जिसके पास अपना खुद का पक्का मकान न हों।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालते ही छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी थी, उन्हें साधुवाद है कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के अंतर्गत 32850 रूपये की अतिरिक्त राशि ऐसे हितग्राहियों को दी जा रही है, जिनके द्वारा 18 माह के अंदर भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जावेगा। उन्होने हितग्राहियों से कहा कि आपके वार्ड पार्षद व निगम के अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे, आप समय-समय पर अपनी समस्याएं उन्हें अवश्य बताएं।
    * निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर करें पूर्ण
    इस मौके पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने उपस्थित हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग मकान का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करें तथा समयसीमा में मकान का निर्माण करा लें ताकि मुख्यमंत्री गृह प्रवेश योजना के अंतर्गत 32850 रूपये की मिलने वाली अतिरिक्त राशि भी आपको प्राप्त हो सके। आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समग्र जानकारी भी हितग्राहियों को दी तथा उनसे कहा कि निगम प्रशासन की ओर से सभी हितग्राहियों को पूरा सहयोग मिलेगा, आपको समय पर किश्त राशि का भुगतान प्राप्त हो, यह सुनिश्चित कराया जाएगा।

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत हितग्राहियों को आवासगृह निर्माण हेतु शासन से 02 लाख 50 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी, जो चार किश्तों में दी जाएगी, प्रथम किश्त में 63 हजार रूपये, द्वितीय किश्त में 87 हजार रूपये, तृतीय किश्त में 65 हजार रूपये एवं चतुर्थ किश्त में 35 हजार रूपये की राशि हितग्राहियों को प्राप्त होगी, इसके अतिरिक्त 18 माह के अंदर उनके द्वारा आवासगृह का निर्माण पूर्ण कर लेने पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजनांतर्गत 32850 रूपये की अतिरिक्त राशि भी हितग्राहियों के मिलेगी।
    इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता व नोडल अधिकारी सुरेश बरूआ, सहायक नोडल अधिकारी विवेक रिछारिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के सी.एल.टी.सी. हर्ष छत्रवाणी, धवल शर्मा, अंकुश पाटकर, अमन शर्मा, पी.एम.सी. टीम लीडर शशिकांत साहू, योगेश्वरी बरेठ, प्रभात धीमर, हनीफ खान आदि के साथ हितग्राहीगण व अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कैबिनेट मंत्री की 40 लाख की घोषणा पर अमल शुरू: प्रेस क्लब पहुंचे निगम आयुक्त, विकास व सौंदर्यीकरण के लिए सर्वे के निर्देश

    July 2, 2026

    दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर राज ज्वेलर्स में लूट: विरोध करने पर सर्राफा व्यवसायी पर मिर्च पाउडर फेंका, चाकू से किया वार, दांतों से काटा

    July 1, 2026

    हल्की बारिश में ही तालाब बना कुसमुंडा का इमली छापर, राहगीर बेहाल, पूरी बरसात कटना मुश्किल

    July 1, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026554

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026344

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026305

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026268
    Don't Miss
    Nagar Nigam Korba

    कैबिनेट मंत्री की 40 लाख की घोषणा पर अमल शुरू: प्रेस क्लब पहुंचे निगम आयुक्त, विकास व सौंदर्यीकरण के लिए सर्वे के निर्देश

    By Chhattisgarh ExpressJuly 2, 20268

    कैबिनेट मंत्री की 40 लाख की घोषणा पर अमल शुरू: प्रेस क्लब पहुंचे निगम आयुक्त,…

    कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 2, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत, आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    July 2, 2026

    राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    July 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.