Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के सर्वेक्षण का शुभारंभ कराया उद्योग मंत्री ने 
    Korba

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के सर्वेक्षण का शुभारंभ कराया उद्योग मंत्री ने 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के सर्वेक्षण का शुभारंभ कराया उद्योग मंत्री ने

    कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस/16 नवम्बर 2024 : भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत रैपिड असेसमेंट सर्वे का शुभारंभ कोरबा में आज प्रदेश के उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के द्वारा किया गया। यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वेक्षण का कार्य शुरू हे गया है। इसके अंतर्गत ऐसे शहरी पात्र परिवार जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में आवास नहीं मिल पाए थे, उन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। आज राजीव गांधी आडिटोरियम टी.पी.नगर कोरबा में आयोजित शिविर के दौरान उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री आवास योजना -शहरी 2.0 अंतर्गत रैपिड असेसमेंट सर्वे कार्य का शुभारंभ कराया। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि देश के प्रत्येक आवास विहीन परिवार को पक्का मकान मिले। उन्होने बताया कि हितग्राहियों की सुविधा के मद्देनजर आवास हेतु आवेदन की प्रक्रिया को और अधिक सरल किया गया है। आवास के आवेदन सरलतापूर्वक आनलाईन माध्यम से भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल में स्वयं हितग्राही द्वारा भी दर्ज किया जा सकता है। यहॉं उल्लेखनीय है कि योजना की पात्रता के लिए पहले 31 अगस्त 2015 से पूर्व निकाय क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य किया गया था, किन्तु अब उक्त तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दिया गया है अर्थात जो हितग्राही 31 अगस्त 2024 के पूर्व निकाय क्षेत्र में निवासरत रहे हैं, वे भी योजना के लिए पात्र होंगे, बांकी शर्ते लगभग पूर्ववत ही रखी गई है।
    यहॉं उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 01 सितम्बर 2024 को लागू करके पूरे देशभर में 01 करोड़ नए पक्के मकान के सपने पूरे करने की गारंटी दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में नगर पालिक निगम केरबा द्वारा अभी तक 3800 से अधिक परिवारों के हितग्राहियों को पक्के मकान का सपना पूरा किया जा चुका है। शिविर स्थल में ही आज 15 हितग्राहियों का पंजीयन कराया गया, जिनमें उद्योग श्री देवांगन ने हितग्राही श्रीमती सोनू दास पति दिलचंद दास वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर एवं श्रीमती पिंकी दास पति सागर दास वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर निवासी को तत्काल लाभांवित करते हुए शुभकामनाएं दी।


    शिविर स्थल पर विधायक कटघोरा मान. श्री प्रेमचंद पटेल, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, प्रदीप जायसवाल, ऋतु चौरसिया, नारायण दास महंत, पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, एस.डी.एम. कोरबा सरोज कुमार महिलांगे, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, विवेक रिछारिया, आकाश अग्रवाल, सुमित गुप्ता, हर्ष छत्रवाणी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    कोरबा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस महोत्सव का भव्य समापन

    August 10, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Administration

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 202613

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर…

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.