राधेय विद्यापीठ में वार्षिक उत्सव और नवीन भवन का उद्घाटन संपन्न
संवाददाता : राजेश कुमार साहू,दीपका
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : राधेय विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में बड़े धूमधाम के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर 2:00 एस के मिश्रा महाप्रबंधक दीपका क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती को दीप जलाकर एवं फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बेहतर अध्यापन कार्य के कारण स्कूल की लोकप्रियता अर्थात बच्चों की बढ़ती दर्ज संख्या को स्कूल का पैमाना बताया। उन्होंने 2 साल पहले आने और आज आने पर स्कूल के विकास देखकर अत्यंत प्रभावित होते हुए स्कूल संचालक राधेश्याम मनहर को धन्यवाद दिए। स्कूल के प्राचार्या श्रीमती ममता मनहर एवं श्रीमती सुनीता मेहता ने पुष्प गुच्छ और श्रीफल से सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रोफेसर डॉ प्यारेलाल आदिले ने अपने 15 मिनट के उद्बोधन में बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान आकर्षण करते हुए संविधान की अधिकार और संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्मशास्त्र हमें सद्मार्ग पर चलना सीखाते हैं और संविधान हमें मूल्यवान बनाना सीखाता है। उन्होंने अंधविश्वास और आडंबर से बचते हुए विवेक और विज्ञान पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। रेशम लाल यादव अध्यक्ष एवं अनिरुद्ध सिंह एचएमएस यूनियन ने बच्चों को इलेक्ट्रिक कैटल (पानी गर्म करने का मशीन) देते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने पर प्रकाश डाला। कलचुरी हायर सेकेंडरी, रामकृष्ण स्कूल, सेंट पीटर स्कूलों से आए शिक्षक एवं प्राचार्य तथा स्कूल संचालकों की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों का मनमोहक कार्यक्रम सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश करते रहे। इस कार्यक्रम में मुकेश जायसवाल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, के , के सिंह संतोष राठौर, राजेश साहू, निशू तिवारी, गजेंद्र राजपूत, मनोज महतो ने अंतर विद्यालयीन खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस स्कूल के बच्चों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बच्चों को अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। स्कूल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रीमती नीलम जोजो, टिकेश्वरी साहू, सरस्वती यादव, सरिजा बानो ज्योति केरकेट्टा , भावना देवांगन मुस्कान नाज, सरोजऔर शबाना तथा साकरुनअली सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती शशि उइके तथा शिवानी झा ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समन्वयक योगेश मनहर ने सभी कलाकार बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।

