Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा नगर निगम को मिले 11 नए एल्डरमैन, कलेक्टर ने दिलाई निष्ठा की शपथ

    July 10, 2026

    तहसील कार्यालय बरपाली के सहायक ग्रेड-03  घनश्याम सिंह कंवर निलंबित

    July 8, 2026

    रायपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा: 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»खनिज विभाग की कार्रवाई , 3 वाहनों समेत 1620 घन मीटर अवैध रेत जब्त!
    Big News

    खनिज विभाग की कार्रवाई , 3 वाहनों समेत 1620 घन मीटर अवैध रेत जब्त!

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बरमपुर, राताखार और कसनिया से 1 टीपर और 2 ट्रैक्टर को जब्त

    बड़ा सवाल: एनजीटी (NGT) के कड़े नियमों के बावजूद आखिर क्यों नहीं थम रहा ‘रेत चोरों’ का दुस्साहस?

    कोरबा | 24 जून 2026l छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News 

    कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की  कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देश और उप संचालक (खनि प्रशासन) के  मार्गदर्शन में 24 जून को जिले भर में एक विशेष अभियान चलाया गया। खनिज विभाग की टीम ने जिले के कई संवेदनशील और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। छापेमारी की इस जद में मुख्य रूप से सलिहाभाटा, भैसामुड़ा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पोड़ी, कछार, चुहिया, बाल्को, कसनिया और कटघोरा शामिल है।

    कार्रवाई की बड़ी बातें: गाड़ियां जब्त, अवैध स्टॉक सील

    सघन जांच के दौरान टीम ने मौके पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए रंगे हाथों गाड़ियों को जप्त किया है। जिसमें बरमपुर, राताखार और कसनिया से 1 टीपर और 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इन्हें क्रमशः सर्वमंगला पुलिस चौकी, रामपुर थाना और खनिज जांच चौकी (रामपुर कटघोरा) की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। ठीक इसी तरह कछार में रेत के 2 बड़े अवैध भंडारण (600 घन मीटर और 720 घन मीटर) तथा सोनपुरी में 1 अवैध भंडारण (300 घन मीटर) को जब्त किया गया। विभाग ने कुल 1620 घन मीटर अवैध रेत को सील कर दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है।

    बड़ा सवाल: कार्रवाई के बाद भी ‘बेखौफ’ क्यों हैं रेत चोर?

    प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई की सराहना तो हो रही है, लेकिन इसके साथ ही कई गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। प्रतिबंध होने के बावजूद नदी-नालों से अवैध रूप से रेत का निकाला जाना बदस्तूर जारी है।

    NGT के नियमों को दिखाया जा रहा ‘ठेंगा’

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के स्पष्ट नियम हैं कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक मानसून के दौरान नदियों के पारिस्थितिक तंत्र को बचाने के लिए रेत उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। लेकिन कोरबा में रेत माफिया बेखौफ होकर नदियों का सीना छलनी कर रहे हैं और एनजीटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

    आखिर डर क्यों नहीं?

    बार-बार होने वाली जब्ती और जुर्माने के बाद भी ऐसा प्रतीत होता है कि खनिज चोरी करने वालों के मन में कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं है। मोटी कमाई के लालच में ये माफिया हर कार्रवाई के बाद फिर सक्रिय हो जाते हैं।

    अब देखना यह होगा कि खनिज विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्या वास्तव में ‘रेत चोर’ शांत बैठेंगे या फिर से नदियों को खोखला करने का खेल शुरू हो जाएगा? जनता की नजरें अब प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें….
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    रायपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा: 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    July 7, 2026

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित वार्ड क्रमांक 62 में गिरी मकान की बाउंड्री वॉल

    July 7, 2026

    चाकाबुड़ा स्कूल परिसर और कक्षाओं में भरा पानी, कैसे हो पढ़ाई?

    July 6, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026561

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026348

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026306

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026272
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    कोरबा नगर निगम को मिले 11 नए एल्डरमैन, कलेक्टर ने दिलाई निष्ठा की शपथ

    By Chhattisgarh ExpressJuly 10, 202684

    कोरबा नगर निगम को मिले 11 नए एल्डरमैन, कलेक्टर ने दिलाई निष्ठा की शपथ कैबिनेट…

    तहसील कार्यालय बरपाली के सहायक ग्रेड-03  घनश्याम सिंह कंवर निलंबित

    July 8, 2026

    रायपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा: 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    July 7, 2026

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित वार्ड क्रमांक 62 में गिरी मकान की बाउंड्री वॉल

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.