Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»मनरेगा का अस्तित्व बचाने सड़क पर उतरी कांग्रेस: कोरबा के गांधी चौक पर दिग्गज नेताओं का सामूहिक उपवास
    Big News

    मनरेगा का अस्तित्व बचाने सड़क पर उतरी कांग्रेस: कोरबा के गांधी चौक पर दिग्गज नेताओं का सामूहिक उपवास

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मनरेगा का अस्तित्व बचाने सड़क पर उतरी कांग्रेस: कोरबा के गांधी चौक पर दिग्गज नेताओं का सामूहिक उपवास

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के स्वरूप और नाम में बदलाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत मोर्चा खोल दिया है। रविवार को कोरबा के गांधी चौक पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।

    सुधार के नाम पर मजदूरों का अधिकार छीन रही सरकार: डॉ. महंत

    उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुधार का झांसा देकर दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना को खत्म करने की साजिश रची है। उन्होंने कहा, “यह महात्मा गांधी की सोच पर हमला है और गरीब मजदूरों से उनका काम का अधिकार छीनने की कोशिश है। अब तक मनरेगा संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले अधिकारों पर आधारित गारंटी थी, लेकिन नए फ्रेमवर्क ने इसे पूरी तरह केंद्र के नियंत्रण वाली एक शर्त आधारित योजना बना दिया है।”

    लाइफलाइन पर प्रहार कर रही भाजपा: सांसद ज्योत्सना महंत

    सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से यह योजना 12 करोड़ से अधिक मजदूरों के लिए लाइफलाइन रही है। कोविड काल में भी इसने आर्थिक सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने दुख जताया कि अब ‘काम के अधिकार’ को सरकारी फरमानों की बेड़ियों में जकड़ा जा रहा है।

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा रोजगार का संवैधानिक अधिकार था, जिसे अब सरकार की मर्जी पर निर्भर कर दिया गया है। नाम बदलने के बजाय खामियों को सुधारा जाना चाहिए था।

    पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ‘VBG RAMJEE’ के नाम पर भ्रम फैला रही है, जिसका असली अर्थ ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण’ है, इसमें भगवान राम का नाम केवल राजनीतिक लाभ के लिए जोड़ा जा रहा है।

    पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने याद दिलाया कि वर्ष 2005 में मनमोहन सिंह सरकार ने इसे वैधानिक अधिकार के रूप में लागू किया था, जिसे अब खत्म किया जा रहा है।

    10 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर और ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से 25 फरवरी 2026 तक चलेगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि नए नियमों से ग्राम सभाएं और पंचायतें कमजोर होंगी और मजदूरों को समय पर भुगतान या बेरोजगारी भत्ता मिलना बंद हो जाएगा।

    इनकी रही उपस्थिति:

    इस अवसर पर हरीश परसाई, श्याम सुंदर सोनी, श्रीमती कुसुम द्विवेदी, सपना चौहान, गजानंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान ने किया और आभार प्रदर्शन मुकेश राठौर द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़..

    July 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    By Chhattisgarh ExpressAugust 1, 20268

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की…

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़..

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.