Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जब सुदामा के लिए नंगे पांव दौड़े द्वारकाधीश, तो छलक उठी भक्तों की आंखें; सर्वमंगला नगर में सुदामा चरित्र का सुंदर वर्णन

    May 11, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस: ममता और सेवा का संगम, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा ने किया मातृ शक्ति को नमन

    May 10, 2026

    सर्वमंगला नगर में चोरों का आतंक: मोबाइल दुकान समेत तीन जगहों पर बोला धावा, नकदी और मोबाइल पार

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Big News»मां सर्वमंगला मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान सम्पन्न,  श्रद्धालुओं ने पूर्णाआहुति की अर्पित
    Big News

    मां सर्वमंगला मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान सम्पन्न,  श्रद्धालुओं ने पूर्णाआहुति की अर्पित

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressOctober 1, 2025Updated:October 1, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मां सर्वमंगला मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान सम्पन्न,  श्रद्धालुओं ने पूर्णाआहुति की अर्पित


    कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार को महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुई। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। मां सर्वमंगला मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। दोपहर बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के प्रसाद का लाभ लिया।
    इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हुआ था। महाष्टमी मंगलवार को तथा नवमी बुधवार को मनाई जा रही है, वहीं गुरुवार को दशमी पर रावण दहन का आयोजन होगा। इसी क्रम में महाष्टमी पर विशेष पूजा-पाठ और हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
    शहर के मां सर्वमंगला मंदिर में भी राजपुरोहित नमन पांडे ने अपने परिवार सहित अष्टमी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान किया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और दोपहर बाद भोग-भंडारे का आयोजन हुआ। पूरे शहर में देवी मंदिरों और विभिन्न पूजा समितियों की ओर से कन्या भोज व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां दुर्गा के जयकारों से मंदिर और पंडाल गूंज उठे। श्रद्धालु आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पहुंचकर माता की आराधना में शामिल हुए।

     

    हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व : नमन पांडेय

     (कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ) हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हुई है और इसका समापन 2 अक्तूबर को दशहरा के साथ होगा। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। वहीं, नवरात्र के अंत में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही विधि से किए गए हवन से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

    नवरात्र के दौरान हवन करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि हवन की अग्नि माता रानी को प्रसन्न करती है और इससे साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हवन से निकलने वाला धुआं नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है और वातावरण को शुद्ध करता है।

    अष्टमी और नवमी तिथि पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद हवन कुंड को साफ स्थान पर स्थापित करें और उस पर स्वास्तिक बनाएं। देशी घी का दीपक जलाकर मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन करें। हवन कुंड में आम की लकड़ी से अग्नि प्रज्वलित करें और फिर मंत्रों के साथ हवन सामग्री की आहुति दें। ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे स्वाहा’ मंत्र का उच्चारण करते हुए घी, तिल, जौ, चावल, गुग्गुल आदि को अग्नि में अर्पित करें। हवन के अंत में पूर्णाहुति देकर मां दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें।

    मां सर्वमंगला मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान सम्पन्न श्रद्धालुओं ने पूर्णाआहुति की अर्पित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जब सुदामा के लिए नंगे पांव दौड़े द्वारकाधीश, तो छलक उठी भक्तों की आंखें; सर्वमंगला नगर में सुदामा चरित्र का सुंदर वर्णन

    May 11, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस: ममता और सेवा का संगम, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा ने किया मातृ शक्ति को नमन

    May 10, 2026

    सर्वमंगला नगर में चोरों का आतंक: मोबाइल दुकान समेत तीन जगहों पर बोला धावा, नकदी और मोबाइल पार

    May 10, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026302

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026259

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026208

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026202
    Don't Miss
    Big News

    जब सुदामा के लिए नंगे पांव दौड़े द्वारकाधीश, तो छलक उठी भक्तों की आंखें; सर्वमंगला नगर में सुदामा चरित्र का सुंदर वर्णन

    By Chhattisgarh ExpressMay 11, 2026120

    जब सुदामा के लिए नंगे पांव दौड़े द्वारकाधीश, तो छलक उठी भक्तों की आंखें; सर्वमंगला…

    अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस: ममता और सेवा का संगम, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा ने किया मातृ शक्ति को नमन

    May 10, 2026

    सर्वमंगला नगर में चोरों का आतंक: मोबाइल दुकान समेत तीन जगहों पर बोला धावा, नकदी और मोबाइल पार

    May 10, 2026

    सड़कों के गड्ढे बने ‘काल’: कुसमुंडा में ट्रेलर की चपेट में आने से एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.