Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    July 26, 2026

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Bilaspur»सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है : पी दयानन्द
    Bilaspur

    सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है : पी दयानन्द

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है : पी दयानन्द

    सचिव, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, खनिज साधन विभाग एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एसईसीएल में तीन-माह के निवारक सतर्कता अभियान का हुआ शुभारंभ

    सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण रीति से पालन करने का किया आह्वान

    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर: एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तीन माह के निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री पी दयानन्द, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, खनिज साधन विभाग एवं जनसम्पर्क विभाग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री सुनील जैन, आयुक्त, बिलासपुर संभाग, एसईसीएल निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन की विशिष्ट उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। तत्पश्चात कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत बजाया गया।इसके उपरांत सीएमडी एसईसीएल श्री हरीश दुहन द्वारा सभी उपस्थितों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

    अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि पी दयानंद ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में पीएसयू हो या राज्य शासन, चीजों का पारदर्शी होना बेहद आवश्यक है। और इस प्रकार के आयोजन से निश्चित रूप से सतर्कता एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एवं राज्य शासन दोनों ही एक दूसरे के पूरक है तथा क्षेत्र के विकास के लिए इन दोनों में परस्पर सहयोग एवं समन्वय बेहद आवश्यक है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि मैं टीम एसईसीएल के हर सदस्य से यह आह्वान करना चाहूँगा कि हम जो भी करें नियम एवं नीति के दायरे में रहकर पूरी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ करें।

    राज्य शासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होने कहा कि एसईसीएल को अपने कार्यसंचालन को बेहतर बनाने के लिए राज्य शासन से निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहता है। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष हम मेगाप्रोजेक्ट्स में भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेज़ी ला पाए हैं। इस दौरान उन्होने भू-अधिग्रहण एवं अन्य क्षेत्रों में राज्य शासन से वांछित सहयोग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

    मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा इस वर्ष के अभियान की थीम “सतर्कता : हमारी साझा ज़िम्मेदारी” निर्धारित की गई है। इस वर्ष के अभियान के पाँच प्रमुख बिंदुओं हैं लंबित शिकायतों का निपटान, लंबित केसों का निपटान, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का संचालन, संपत्तियों का प्रभावी प्रबंधन, और डिजिटल पहलों को बढ़ावा देकर कार्यप्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाना।

    सतर्कता विभाग द्वारा एसईसीएल में कार्यसंचालन को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं जैसे कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए थर्ड पार्टी टेस्टिंग, CCTV निगरानी और रियल टाइम सुपरविजन जैसे उपायों से पारदर्शी प्रणाली विकसित की गई है। खरीद प्रक्रियाओं में SOP आधारित बिल प्रोसेसिंग, FIFO क्लियरेंस और SAP आधारित ट्रैकिंग लागू की गई है। संपत्ति प्रबंधन को मजबूत करने के लिए मशीनों का सत्यापन और डिजिटल टैगिंग की गई है। जटायु डैशबोर्ड, डिजीकोल और इंटेग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से संचालन एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया गया है।

    कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सतर्कता) नागेश्वर राव सहित मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026

    कोरबा में बेजुबान के लिए देवदूत बना त्रिपाठी परिवार, कुत्तों के चंगुल से बसंता पक्षी को बचाकर त्रिपाठी परिवार ने दी नई जिंदगी, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

    July 25, 2026

    अपराधों की रोकथाम और ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को प्रभावी बनाने आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित

    July 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026575

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026379

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    By Chhattisgarh ExpressJuly 26, 20261

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…. कोरबा /…

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.