Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपका-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

    November 10, 2026

     प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार

    November 9, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन: डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और भयादोहन पर प्रभावी कार्यवाही की मांग

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»Shubman Gill का बड़ा बयान: Kohli की बैटिंग टीम के लिए प्लस, मगर सुधार की गुंजाइश बाकी
    Sports

    Shubman Gill का बड़ा बयान: Kohli की बैटिंग टीम के लिए प्लस, मगर सुधार की गुंजाइश बाकी

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    SPORTS. कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को न्यूजीलैंड से वनडे श्रृंखला गंवाने के बाद कहा कि विराट कोहली की शानदार फॉर्म और हर्षित राणा का ऑलराउंड प्रदर्शन सकारात्मक पहलू हैं लेकिन भारतीय टीम में काफी क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।

    कोहली ने अपना रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक लगाया लेकिन भारत 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 296 रन पर आल आउट होकर 41 रन से हार गया। नीतीश कुमार रेड्डी (53) और राणा (52) के अर्धशतकों के बावजूद मेजबान टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई।

    गिल ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘पहले मैच के बाद और यहां 1-1 पर आने के बाद हम जिस तरह से खेले, उससे हम निराश हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें हमें देखना होगा, सोचना होगा और बेहतर करना होगा। जिस तरह से विराट बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह हमेशा एक सकारात्मक पहलू है। जिस तरह से हर्षित ने इस श्रृंखला में बल्लेबाजी की है, वह शानदार है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। जिस तरह से उन्होंने आगे बढ़कर प्रदर्शन किया और जिस तरह से तेज गेंदबाजों ने इस श्रृंखला में गेंदबाजी की, वह भी अच्छा था। ’’

    गिल ने कहा, ‘‘विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हम उसे (नीतिश कुमार रेड्डी) मौके देना चाहते हैं और हम उसे पर्याप्त ओवर देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि किस तरह के संयोजन हमारे लिए काम करते हैं और किस तरह की गेंदबाजी उसके लिए काम करती है। ’’

    वनडे श्रृंखला में 84, नाबाद 131 और 137 रन की पारियां खेलने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए डेरिल मिचेल ने कहा कि वर्तमान में रहना उनके लिए अच्छा रहा। उन्होंने कहा, ‘‘टीम में योगदान देना अच्छा है। यहां भारत में जीत दर्ज करना खास है। एक ग्रुप के तौर पर हमने जिस तरह से साझेदारियां बनाई, वह अच्छा है। ’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद है कि सही फैसले लूंगा। मुझे अपने देश के लिए खेलना बहुत पसंद है। घरेलू क्रिकेट ने इतने साल तक मेरी मदद की। ’’ यह 34 साल का खिलाड़ी 2024-25 में भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराने वाली न्यूजीलैंड टीम का भी हिस्सा था। न्यूजीलैंड की टीम में कुछ मुख्य खिलाड़ी नहीं थे और टीम ने माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में 1988 के बाद भारत में अपनी पहली सीरीज जीती।

    ब्रेसवेल ने कहा, ‘‘पहली बार किसी न्यूजीलैंड टीम ने यहां वनडे श्रृंखला जीती है, यह खास है। आप हमेशा यहां आकर अच्छा क्रिकेट खेलने की उम्मीद करते हैं। एक ग्रुप के तौर पर, हमने वही किया जो हम अच्छा करते हैं।

    but there's still room for improvement. Shubman Gill's big statement: Kohli's batting is a plus for the team
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026

    ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 17 शहरों में क्रिकेट का महाकुंभ

    March 27, 2026

    IPL 2026 Purple Cap: Jasprit Bumrah के ‘राज’ को चुनौती, रेस में शामिल हैं ये Top 5 गेंदबाज

    March 23, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026404

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026403

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

    दीपका-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

    By Chhattisgarh ExpressNovember 10, 2026114

    दीपका-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल…

     प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार

    November 9, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन: डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और भयादोहन पर प्रभावी कार्यवाही की मांग

    November 7, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.