Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

     प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार

    November 9, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन: डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और भयादोहन पर प्रभावी कार्यवाही की मांग

    November 7, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»स्विमिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर हम अपने भविष्य को दे सकते हैं एक नया आयाम ,तैराकी में छिपा है सुनहरा भविष्य- डॉ. संजय गुप्ता
    Breaking news

    स्विमिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर हम अपने भविष्य को दे सकते हैं एक नया आयाम ,तैराकी में छिपा है सुनहरा भविष्य- डॉ. संजय गुप्ता

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्विमिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर हम अपने भविष्य को दे सकते हैं एक नया आयाम ,तैराकी में छिपा है सुनहरा भविष्य- डॉ. संजय गुप्ता

    ’ ⭕ ऐसे तैराक न बनें जो सिर्फ अपने लक्ष्यों के बारे में बात करते हैं, बल्कि ऐसे एथलीट बनें जो उनके साथ जीते हैं और सांस लेते हैं-डॉ. संजय गुप्ता

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : तैराकी में सुंदर भविष्य के साथ-साथ सुंदर स्वास्थ्य भी छिपा है ।प्रतिदिन तैरना मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है- डॉ संजय गुप्ता।
    पुरातात्विक और अन्य साक्ष्यों से पता चलता है कि तैराकी का अभ्यास मिस्र में 2500 ईसा पूर्व से और उसके बाद असीरियन, ग्रीक और रोमन सभ्यताओं में किया जाता था। में ग्रीस और रोम तैराकी मार्शल प्रशिक्षण का एक हिस्सा थी और वर्णमाला के साथ, पुरुषों के लिए प्रारंभिक शिक्षा का भी हिस्सा थी।

    तैरने के कई लाभ होते हैं, जिसमें वजन कम करना, मांसपेशियों को टोन करना, हड्डियों को मजबूत बनाना, शरीर की ताकत, ऊर्जा को बढ़ाना आदि शामिल है. स्विमिंग एक तरह का एरोबिक एक्सरसाइज है, जो हार्ट को ताकत देता है, ब्लड को पम्प करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।रोज आधे घंटे स्विमिंग करने पर आप हर तरह के तनाव और निराशा से दूर रह सकती हैं। तैराकी ब्रेन को बूस्ट करती है। यह मेमोरी, संज्ञानात्मक कार्य , इम्यून सिस्टम और मूड को भी बेहतर बनाता है। यह स्ट्रेस के कारण होने वाले नुकसान को भी ठीक करता है।तैराकी व्यायाम का एक उत्कृष्ट रूप है और यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। यह न केवल आपके हृदय प्रणाली को प्रशिक्षित करेगा, बल्कि सहनशक्ति और मांसपेशियों की ताकत बनाने में भी मदद करेगा। कम प्रभाव वाले, पूरे शरीर के व्यायाम के रूप में, तैराकी आकार में बने रहने का एक शानदार तरीका है।जब गर्मियों की बात आती है, तो अक्सर सबसे पहली चीज जो दिमाग में आती है वह है तैराकी। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, समुद्र तट और स्विमिंग पूल सूरज से बचने के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बन जाते हैं। इसके अलावा, तैराकी कई अन्य मनोरंजक गतिविधियों जैसे सर्फिंग, बोटिंग, स्कूबा-डाइविंग आदि के लिए भी द्वार खोलती है।
    *इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में संचालित समर कैंप में बच्चे पूरे* लगन एवं मस्ती के साथ विशेष प्रशिक्षक के द्वारा तैराकी के विभिन्न गुर सीख रहे हैं। विशेष प्रशिक्षक के द्वारा बच्चों को तैरने के तौर तरीके एवं विभिन्न स्विमिंग स्टाइल की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चों में बटरफ्लाई स्विमिंग का भी खूब आनंद लिया। रोज नई-नई स्विमिंग स्टाइल से बच्चों को परिचित कराया जा रहा है। स्विमिंग पूल के शीतल एवं ठंडे तथा स्वच्छ जल में उतरते ही बच्चों के होठों में एक निश्चल मुस्कान परिलक्षित होती है। एक दूसरे पर पानी छिड़कते हुए एवं अठखेलियां करते हुए बच्चे बड़े उत्साहित नजर आते हैं । *यह विहंगम दृश्य प्रतिदिन इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्रांगण में नव निर्मित स्विमिंग पूल में देखते ही बनता है।*


    *गौरतलब है कि समर कैंप आगामी दिनों तक अनवरत जारी रहेगा ।यह समर कैंप ओपन फॉर ऑल है ।इसमें किसी भी क्षेत्र के, किसी भी विद्यालय के ,कोई भी विद्यार्थी जो कक्षा छठवीं से आठवीं के मध्य अध्यनरत हैं हिस्सा ले सकते हैं ।* नाम मात्र के शुल्क में यहां विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में पारंगत किया जा रहा है ।जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है ।इंडस पब्लिक स्कूल अपनी नित नई आकर्षक एवं कारगर गतिविधियों के लिए जाना जाता है ।यहां पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों से बच्चों को पारंगत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है ।वर्तमान में संचालित समर कैंप में स्विमिंग एक्टिविटी के अलावा भी विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षित एवं पारंगत करने का कार्य प्रशिक्षक कर रहे हैं।
    *इंडस पब्लिक स्कूल दीपका हर वर्ष समर कैंप संचालित कर एक नई मिसाल कायम करता है ,* जिसमें आस – पास के विद्यार्थी प्रशिक्षित एवं पारंगत होते हैं।
    *समर कैंप में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की तैराकी शैलियों और स्ट्रोक से प्रशिक्षित एवं पारंगत किया जा रहे हैं जिसमें फ्रीस्टाइल स्ट्रोक, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक और साइडस्ट्रोक शामिल हैं।*


    *इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने* कहा कि चाहे आप प्रतिस्पर्धा, व्यायाम या सुरक्षा के लिए तैरना सीखना चाहते हों, कई अलग-अलग तैराकी स्ट्रोक सीखना सबसे अच्छा है क्योंकि प्रत्येक अलग-अलग स्थितियों में अलग-अलग फायदे प्रदान करता है। प्रतिस्पर्धा के लिए, बहुमुखी प्रतिभा तैराकों को कई स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देगी। व्यायाम के लिए, अलग-अलग स्ट्रोक के लिए अलग-अलग मांसपेशियों का उपयोग किया जाता है, इसलिए सभी स्ट्रोक सीखना अधिक व्यापक कसरत प्रदान करता है। सुरक्षा के लिए, किसी विशेष स्थिति के खतरों के आधार पर विभिन्न स्ट्रोक का उपयोग किया जा सकता है। आज हम तैराकी के क्षेत्र में भी अपना करियर बनाकर परिवार समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं।तैराकी में भी एक सुनहरा भविष्य समाहित है। तैराकी आपकी हृदय गति को तेज़ रखता है लेकिन आपके शरीर से कुछ प्रभाव तनाव को हटा देता है ।सहनशक्ति, मांसपेशियों की ताकत और हृदय संबंधी फिटनेस बनाता है ।यह आपको स्वस्थ वजन , स्वस्थ हृदय और फेफड़ों को बनाए रखने में मदद करता है मांसपेशियों को टोन करता है और ताकत बनाता है। प्रतिदिन तैराकी करने से हम फिट बार तंदुरुस्त रहते हैं वह हमारे चेहरे में एक अलग चमक रहता है। तेरा की करने से हम शरीर और मन दोनों ही तरीकों से स्वस्थ होते हैं। तैराकी हमारे शरीर के साथ – साथ मन को भी शीतल करता हैं।

    Indus public school dipka
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन: डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और भयादोहन पर प्रभावी कार्यवाही की मांग

    November 7, 2026

    आयुष्मान योजना में अनियमितता पर हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निलंबित, अस्पताल को नए मरीज भर्ती नहीं करने और योजना से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

    November 6, 2026

    धनतेरस और दीपवाली पर सुरक्षा कड़ी: दीपका पुलिस ने बाजार और मुख्य चौकों पर निकाली सघन पेट्रोलिंग

    November 6, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026404

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026403

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

     प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार

    By Chhattisgarh ExpressNovember 9, 202611

    प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार कोरबा :…

    कोरबा प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन: डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और भयादोहन पर प्रभावी कार्यवाही की मांग

    November 7, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 7, 2026

    आयुष्मान योजना में अनियमितता पर हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निलंबित, अस्पताल को नए मरीज भर्ती नहीं करने और योजना से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

    November 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.