Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गेवरा-दीपका में पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

    May 17, 2026

    भक्ति के रंग में रंगा शांति नगर: माता के जयकारों से गूंजा विमतरा हॉल, 30 संस्थाएं सम्मानित

    May 17, 2026

    सर्वमंगला नगर में 9 घंटे से ब्लैक आउट, रात 11 बजे वार्ड पार्षद रामाधार पटेल सहित वार्ड वासी पहुंचे दर्री बिजली ऑफिस 

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»बाहरी आदमी का नहीं, अपने सगा-संगी का भरोसा करें : डॉ. महंत
    कोरबा

    बाहरी आदमी का नहीं, अपने सगा-संगी का भरोसा करें : डॉ. महंत

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 6, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बाहरी आदमी का नहीं, अपने सगा-संगी का भरोसा करें : डॉ. महंत

    कहा- आपके बच्चों और प्रदेश की सुरक्षा के लिए हमेशा संकल्पित हूं

    https://chhattisgarhexpress.news/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240406-WA0203.mp4

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़ :  लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपना जनसंपर्क व कार्यकर्ता सम्मेलन में मार्गदर्शन देने का क्रम जारी रखा है। उरगा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में डॉ.महंत ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों का हमेशा से आशीर्वाद मिलता रहा है और यही आशीर्वाद आगे भी मिलते रहने की अपेक्षा है। पिछले चुनाव में 29 हजार वोटों से सांसद ज्योत्सना महंत को जिताया था और इस बार भी इससे अधिक वोटों से जिताना है।

    डॉ. महंत ने कहा कि आप सबके दु:ख-तकलीफ में साथ खड़ा रहा और आगे भी साथ रहूंगा। रामपुर विधानसभा में पिछली बार जब हमारा विधायक नहीं था, तब भी ज्योत्सना महंत हर गली, हर गांव में पहुंची। इस बार कांगे्रस का विधायक है तब भी ज्योत्सना महंत ने अपना संपर्क लगातार बनाए रखा है। उन्होंने छत्तीसगढिय़ा अंदाज में कहा कि बाहरी लोग क्षेत्र में घूम रहे हैं, आप लोगों को बाहरी आदमी का भरोसा नहीं करना है, अपने आदमी का भरोसा करें, अपने सगा-संगी, गंवईया आदमी का भरोसा करें और उसे जिताने के लिए सब मिलकर काम करें। डॉ. महंत ने कहा कि आपके बच्चों के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा के लिये मैं हमेशा साथ खड़ा हूं, इसके लिये संकल्प भी लेता हूं।


    ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित कर ज्योत्सना महंत के लिए समर्थन की अपील की। इस अवसर पर डॉ. महंत के स्वागत में परंपरागत लोकनृत्य व लोकगीतों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी गई। युवतियों व महिलाओं ने डॉ. महंत को पुष्प गुच्छ भेंट किया।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छग प्रदेश आदिवासी सचिव सम्मेलाल जगत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आत्माराम पन्ना, कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक समन्वयक गोपी सारथी, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई व संतोष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि वीरू लाल पटले सहित ललिता जगत, महेश महंत, रेवाराम चंद्रवंशी, खम्हन लाल कैवर्त, खम्हन लाल कंवर, गणेश राम पटेल, रामलाल जगत, धनेश्वर दास महंत, मेलाराम दिवाकर, जीवन दास महंत, महेत्तर बिंझवार, रूपेश मसीह, संतोष पटेल, सनत दिवाकर, रेशमलाल टंडन, भूषण कुर्रे, बिशोक दास महंत, जवाहिर लाल डहरिया, जगदीश वैष्णव, मकसूदन नामदेव, पंचराम यादव, शिवचरण श्रीवास, परदेशी दास महंत, कुमान सिंह जगत, गणेश राम पटेल, अशोक कुमार धीवर, अधीन बाई, ललकी केरकेट्टा, नरबदिया बाई, संतोषी जगत, पुष्पा जगत, संतोषी पटेल, फूलमती, हिरमत बाई, पद्मा नेताम, कुशल बाई नेताम, संतोषी यादव, शिवरानी पटेल, श्रीमती शिव राजपूत, चंद्रिका जगत, भागा बाई, अहिल्या बाई जगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026303

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026285

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026259

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026211
    Don't Miss
    Big News

    गेवरा-दीपका में पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

    By Chhattisgarh ExpressMay 17, 20263

    गेवरा-दीपका में पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार संवाददाता:…

    भक्ति के रंग में रंगा शांति नगर: माता के जयकारों से गूंजा विमतरा हॉल, 30 संस्थाएं सम्मानित

    May 17, 2026

    सर्वमंगला नगर में 9 घंटे से ब्लैक आउट, रात 11 बजे वार्ड पार्षद रामाधार पटेल सहित वार्ड वासी पहुंचे दर्री बिजली ऑफिस 

    May 17, 2026

    उदीयमान भारत व कोरोना महामारी पंर डाॅ विमला सिंह की पुस्तक विमोचित, विकास पांडेय का लेख भी शामिल

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.