Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती, पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को किया याद

    August 20, 2026

    शहर के पं रविशंकर शुक्ल नगर से दादर मार्ग पर सैकड़ो गड्ढे…..चलना हुआ दूभर

    August 20, 2026

    पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आज होगा विशेष आयोजन, कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ रहेंगे मौजूद

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»क्राइम न्यूज़»शादी के नाम पर 3 लाख की ठगी, दूल्हे को बेहोश कर भागीं दो फर्जी दुल्हनें, 5 गिरफ्तार
    क्राइम न्यूज़

    शादी के नाम पर 3 लाख की ठगी, दूल्हे को बेहोश कर भागीं दो फर्जी दुल्हनें, 5 गिरफ्तार

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंदौर। देवास जिले में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के आठवें दिन पतियों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर फरार हुईं दो दुल्हनें अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। कमलापुर थाना पुलिस ने दोनों दुल्हनों समेत शादी कराने वाले तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गिरोह ने शादी के बदले दोनों युवकों से कुल तीन लाख रुपये वसूले थे।

    पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 1.95 लाख रुपये नकद, 60 हजार रुपये में खरीदी गई एक पुरानी कार और एक मंगलसूत्र बरामद किया है। सभी आरोपित छिंदवाड़ा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे अन्य ठगी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

    जटाशंकर मंदिर में कराई गई थी शादी

    26 दिसंबर को बेड़ामऊ निवासी रवि जाटव और सतीश डोरिया ने कमलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादियों ने बताया कि 16 दिसंबर को मनीष चौबे निवासी छिंदवाड़ा के माध्यम से उनकी शादी जटाशंकर मंदिर, बागली (देवास) में कराई गई थी। शादी आरती मरकाम और सरिता परतेती से फूलमाला और लिखा-पढ़ी के जरिए संपन्न कराई गई।

    शादी कराने के नाम पर मनीष चौबे, अजय मरकाम और पार्वती उइके ने तीन लाख रुपये नकद लिए थे। इसके बाद 23 दिसंबर को दोनों दुल्हनें घर में खाने के दौरान नींद की गोलियां मिलाकर फरार हो गईं।

    ऐसे बनाते थे लोगों को निशाना

    कमलापुर थाना प्रभारी एसएस मीणा ने बताया कि यह पांच लोगों का संगठित गिरोह है। गिरोह का एक सदस्य ऐसे युवकों से संपर्क करता था, जिनकी किसी कारणवश शादी नहीं हो पा रही होती थी। फिर मोटी रकम लेकर झूठे नाम-पते पर शादी कराई जाती थी और शादी के कुछ दिनों बाद फरार होने की पूरी योजना पहले से तय रहती थी। पुलिस को आशंका है कि आरोपितों ने इस तरह की कई और वारदातों को भी अंजाम दिया है। फिलहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।

    5 arrested leaving him unconscious and running away Two fake brides duped the groom of Rs 3 lakh in the name of marriage
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    हैवान बना पति: पत्नी और मासूम बेटी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

    February 12, 2026

    कॉलेज जाने की बात कहकर निकली युवती ने दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    January 29, 2026

    महिला से छेड़छाड़ के आरोप में SI सस्पेंड, सामूहिक दुष्कर्म केस में दो आरक्षक निलंबित

    January 20, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026582

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026387

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Blog

    सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती, पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को किया याद

    By Chhattisgarh ExpressAugust 20, 20269

    सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती,…

    शहर के पं रविशंकर शुक्ल नगर से दादर मार्ग पर सैकड़ो गड्ढे…..चलना हुआ दूभर

    August 20, 2026

    पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आज होगा विशेष आयोजन, कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ रहेंगे मौजूद

    August 20, 2026

    वनमंत्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.