Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम

    May 9, 2026

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Crime News»दो सहेलियों ने की आत्महत्या, दोनों घरों में मच गया कोहराम
    Crime News

    दो सहेलियों ने की आत्महत्या, दोनों घरों में मच गया कोहराम

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 21, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दो सहेलियों ने कुछ घंटों के अंतर में सुसाइड कर लिया। पहले एक लड़की ने खुदकुशी कर ली तो उसकी सहेली ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। कुछ ही देर बाद उसने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों ने एक दूसरे के नाम अपने हाथ में गुदवा रखे थे। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियों के बीच गहरी दोस्ती थी। इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, यह मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक गांव में रहने वाली 19 साल की लड़की ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक आवाज नहीं आई तो छोटी बहन ने जाकर देखा तो वह चीख पड़ी। इसके बाद घर के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    इसके बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ही रही थी कि पड़ोस में रहने वाली मृतका की 18 साल की सहेली ने भी फांसी लगा ली। घटना के वक्त सहेली के परिजन पड़ोसी के यहां थे। दोनों घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

    परिजनों का कहना है कि मृतक लड़की कपड़ों की डिमांड कर रही थी, जबकि उसे कुछ दिन बाद कपड़े दिलाने को कहा था। इसी जिद में उसने खुदकुशी कर ली, जबकि पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई तो उसने भी खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों ने एक दूसरे का नाम अपने हाथों में गुदवा रखा था। दोनों दिनभर साथ रहती थीं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

    डीएसपी सिटी राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि 20 दिसंबर को सूचना मिली कि एक गांव में लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कुछ देर बाद उसी गांव से सूचना मिली कि एक और लड़की ने भी आत्महत्या कर ली है। दोनों लड़कियों में गहरी दोस्ती थी। इस मामले में जांच कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

    people were scared by the story of their deep friendship Two friends committed suicide
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    पिता के जाते ही बेटे ने किया खौफनाक कांड, 10 महीने की शादी का दर्दनाक अंत

    April 10, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026299

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026259

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026194

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026185
    Don't Miss
    Big News

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    By Chhattisgarh ExpressMay 9, 2026164

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में…

    कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा : कोरबा की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी, दो-तीन दिनों में शुरू होगा कुसमुंडा मार्ग का काम

    May 9, 2026

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.