Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा नगर निगम को मिले 11 नए एल्डरमैन, कलेक्टर ने दिलाई निष्ठा की शपथ

    July 10, 2026

    तहसील कार्यालय बरपाली के सहायक ग्रेड-03  घनश्याम सिंह कंवर निलंबित

    July 8, 2026

    रायपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा: 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»अंडर-19 एशिया कप : भारत ने यूएई को 10 विकेट से रौंदा, धमाकेदार तरीके से ​की सेमीफाइनल में एंट्री
    Sports

    अंडर-19 एशिया कप : भारत ने यूएई को 10 विकेट से रौंदा, धमाकेदार तरीके से ​की सेमीफाइनल में एंट्री

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    sports/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. अंडर 19 एशिया कप 2024 : भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अंडर 19 एशिया कप 2024 में भारत का मुकाबला आज यूएई से था और करीब करीब एकतरफा मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने यूएई को 10 विकेट से रौंद डाला।

    आज यूएई के कप्तान आयन खान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पांचवें ओवर में ही टीम का पहला विकेट गिर गया और आर्यन सक्सेना केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद एक भी बार ऐसा नहीं लगा कि यूएई की टीम भारत के सामने चुनौती पेश कर पाएगी। टीम की ओर से सबसे बड़ा स्कोर रियान खान ने बनाया, जिनके बल्ले से 48 बॉल पर 35 रन की एक छोटी सी पारी आई। वे अकेले ऐसे बल्लेबाज रहे, जो पारी के दौरान सिक्स लगा सके। यूएई ने 44 ओवर ही बल्लेबाजी की और उनकी पूरी टीम आउट हो गई। टीम ने 137 रन बनाकर भारत के सामने 138 रनों की चुनौती पेश की।

    भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने आते ही धमाकेदार तरीके से बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर कुछ ही देर में 50 रन तक पहुंचा दिया। अभी 12वां ओवर ही चल रहा था कि टीम ने 100 का स्कोर भी पार कर लिया। अब जीत काफी करीब थी। इसके बाद भी इन दोनों ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। भारतीय टीम ने 16.1 ओवर में ही बिना किसी विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और दो अंक भी लेने में कामयाबी हासिल की। इस तरह अंडर-19 एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार तरीके से ​ एंट्री मार ली है।

    भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अपने अपने अर्धशतक पूरे किए। वैभव सूर्यवंशी ने 46 बॉल पर 77 और आयुष म्हात्रे 51 बॉल पर 67 रनों की तगड़ी पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी पर काफी नजरें थी, क्योंकि उन्हें हाल में ही हुए आईपीएल नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ से भी ज्यादा रकम में अपने साथ किया था। पहले दो मैचों में उनका प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा, लेकिन आज उनके बल्ले ने गजब का कमाल दिखाया। चौके-छक्कों की झड़ी सी लगा दी।

    entered the semi-finals in a spectacular manner Under-19 Asia Cup: India thrashed UAE by 10 wickets
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026

    ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 17 शहरों में क्रिकेट का महाकुंभ

    March 27, 2026

    IPL 2026 Purple Cap: Jasprit Bumrah के ‘राज’ को चुनौती, रेस में शामिल हैं ये Top 5 गेंदबाज

    March 23, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026562

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026348

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026306

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026272
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    कोरबा नगर निगम को मिले 11 नए एल्डरमैन, कलेक्टर ने दिलाई निष्ठा की शपथ

    By Chhattisgarh ExpressJuly 10, 2026121

    कोरबा नगर निगम को मिले 11 नए एल्डरमैन, कलेक्टर ने दिलाई निष्ठा की शपथ कैबिनेट…

    तहसील कार्यालय बरपाली के सहायक ग्रेड-03  घनश्याम सिंह कंवर निलंबित

    July 8, 2026

    रायपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा: 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    July 7, 2026

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित वार्ड क्रमांक 62 में गिरी मकान की बाउंड्री वॉल

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.