Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला पुल का हुआ डामरीकरण होने से गड्ढों से मिली मुक्ति… लोगों ने जताई खुशी

    May 30, 2026

    उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 30 मई को कोरबा में 1.08 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    May 30, 2026

    ओम गवेल बनाए गए कोरबा जिला महासचिव, प्रदेश कार्यसमिति ने जताया भरोसा

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Korba»बिसाहूदास महंत की जन्म शताब्दी पर 1 अप्रैल को विविध आयोजन
    Korba

    बिसाहूदास महंत की जन्म शताब्दी पर 1 अप्रैल को विविध आयोजन

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 28, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिसाहूदास महंत की जन्म शताब्दी पर 1 अप्रैल को विविध आयोजन

     

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज : बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा, फ्रीडम फाईटर व शिक्षक स्व. बिसाहूदास महंत की 100वीं जयंती जन्म शताब्दी के अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान व बिसाहूदास महंत स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन 1 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे घंटाघर मार्ग स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम इंदिरा स्टेडियम परिसर में जन्म शताब्दी कार्यक्रम में गणमान्यजन शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में स्व. बिसाहूदास महंत के सुपुत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के अलावा पूर्व मंत्री, विधायक, प्रबुद्धजन, साहित्यकारों से लेकर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों मेंं कार्य करने वाले विशेष तौर पर आतिथ्य प्रदान करेंगे। बिसाहूदास महंत स्मृति सेवा संस्थान ने नगर के गणमान्य व प्रबुद्धजनों से शताब्दी समारोह की आयोजित कार्यक्रमों में गरिमामय उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया है। बता दें कि स्व.बिसाहूदास महंत ने जनसेवा के लिये राजनीति में पदार्पण किया।

    पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन से लेकर अविभाजित मध्यप्रदेश में बांगो बांध के निर्माण की रूपरेखा भी उन्होंने रखी। आज यह बांगो बांध न सिर्फ कोरबा जिला बल्कि जांजगीर-चांपा व अन्य जिलों के विकास में, किसानों की प्रगति में सहायक है। उल्लेखनीय है कि हसदेव नदी पर बांगो बांध का निर्माण के बाद कोरबा जिले में औद्योगिक उन्नति के रास्ते खुले, जल व ताप आधारित विद्युत संयंत्र की स्थापना हुई। नि:संदेह स्व.बिसाहूदास महंत ने एक राजनेता होने के नाते विभिन्न मंत्री पदों व मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विकास का जो खाका तैयार किया, उस पर मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ राज्य विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उनके विकास की गाथा को पुत्र डॉ.चरणदास महंत एवं पुत्रवधु श्रीमती ज्योत्सना महंत निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    CBSE 12 वीं बोर्ड की कॉपी जांचने में तीन चरण अपनाए गए : डॉ. संजय गुप्ता

    May 19, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026312

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026299

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026263

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    सर्वमंगला पुल का हुआ डामरीकरण होने से गड्ढों से मिली मुक्ति… लोगों ने जताई खुशी

    By Chhattisgarh ExpressMay 30, 20261

    सर्वमंगला पुल और मुख्य मार्ग का हुआ कायाकल्प, डामरीकरण से गड्ढों से मुक्ति, लोगों ने…

    उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 30 मई को कोरबा में 1.08 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    May 30, 2026

    ओम गवेल बनाए गए कोरबा जिला महासचिव, प्रदेश कार्यसमिति ने जताया भरोसा

    May 29, 2026

    पूर्व दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य भंडारा महोत्सव का आयोजन

    May 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.