प्रशांति वृद्ध आश्रम के केयरटेकर वीरू यादव हुए सम्मानित
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: सर्वमंगला मंदिर के निकट नव दृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्ध आश्रम के केयरटेकर वीरू यादव को एक विशेष कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, वीरू यादव को निस्वार्थ भाव से वृद्ध जनों के सेवा के लिए “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से नवाजा गया। इस संबंध में वीरू यादव ने बताया कि वे समाजसेवी संस्था नव दृष्टि से जुड़कर प्रशांति वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की तकरीबन 20 वर्षों से सेवा कर रहे हैं। आश्रम में तकरीबन 35 से 40 वृद्धजन रहते हैं जिनके खाने पीने रहने और जरूरतो की व्यवस्था वीरू यादव के द्वारा की जाती है। ऐसा करके उन्हें खुशी मिलती है, आश्रम के वृद्ध जनों ने भी बताया कि वीरू यादव एक पुत्र के समान उनकी सेवा करते हैं. उनका देखभाल करते हैं। वीरू यादव ने उन्हें मिले सम्मान पर प्रसन्नता जाहिर की है।