Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    June 15, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: पति ने काटा पत्नी का सिर, बोरी में भरकर घूमता रहा आरोपी
    Big News

    कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: पति ने काटा पत्नी का सिर, बोरी में भरकर घूमता रहा आरोपी

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 23, 2026Updated:April 23, 2026No Comments73 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: पति ने काटा पत्नी का सिर, बोरी में भरकर घूमता रहा आरोपी

     

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। यह घटना न केवल मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली है, बल्कि समाज में बढ़ते अपराध और नशे के घातक परिणामों को भी उजागर करती है।

    जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुंदेली (रजगामार पुलिस चौकी) में बुधवार दोपहर एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। नशे की हालत में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गर्दन काट दी और उसके बाद जो हुआ, उसे देख प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई।

    विवाद और वहशियत का खौफनाक मंजर

    जानकारी के अनुसार, ग्राम बुंदेली निवासी सालिक राम यादव, जो एक स्थानीय फार्म हाउस में मजदूरी का काम करता था, का अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार को शराब के नशे में धुत सालिक राम का पत्नी से फिर झगड़ा हुआ। आवेश में आकर उसने धारदार कटारनुमा चाकू से पत्नी की गर्दन काटकर उसे धड़ से अलग कर दिया।

    बोरी में सिर लेकर निकला आरोपी

    हत्या के बाद आरोपी के चेहरे पर न तो कोई पछतावा था और न ही कानून का डर। उसने अपनी पत्नी के कटे हुए सिर और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा और उसे मोटरसाइकिल की डिक्की गांव में घूमता रहा आरोपी जब लोगों ने यह मंजर देखा तो तत्काल पुलिस को फोन किया गया।

    रास्ते में लोगों को दिखाया कटा हुआ सिर

    रास्ते में एक पोल्ट्री फार्म के पास रुककर उसने स्थानीय लोगों को खुद ही बताया कि वह अपनी पत्नी का कत्ल करके आ रहा है। जब लोगों ने उसकी बातों पर यकीन नहीं किया और बोरी खोलने को कहा, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के कटा हुआ सिर और खून से सना चाकू बाहर निकालकर दिखा दिया। इस भयावह दृश्य को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

    हत्या की वजह: ‘चरित्र पर संदेह’

    आरोपी सालिक राम ने पूछताछ और लोगों के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसकी पत्नी उस पर बेवजह शक करती थी। वह उसके चरित्र पर लांछन लगाती थी और उसके काम करने वाली जगह (फार्म हाउस) के लोगों के साथ भी उसका नाम जोड़ती थी। इसी रोज-रोज के विवाद से तंग आकर उसने इस वहशियत को अंजाम दिया।

    पुलिस की कार्रवाई और बेसहारा हुए बच्चे

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सालिक राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त कर लिया है।मृतका के शव और कटे हुए सिर को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस खौफनाक वारदात ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। माँ की मौत हो चुकी है और पिता अब जेल की सलाखों के पीछे है। सबसे बुरा प्रभाव उन मासूम बच्चों पर पड़ा है, जिनके सिर से साया छिन गया है और अब उनके पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026322

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    By Chhattisgarh ExpressJune 15, 202612

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: इतिहास के सबसे युवा उपाध्यक्ष बने राजकुमार शाह, कांटे के मुकाबले…

    मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी —  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    June 15, 2026

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.