Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपका के आजाद चौक स्थित दीपेश्वरी मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगा ताँता 

    August 24, 2026

    सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती, पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को किया याद

    August 20, 2026

    शहर के पं रविशंकर शुक्ल नगर से दादर मार्ग पर सैकड़ो गड्ढे…..चलना हुआ दूभर

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»International»पाकिस्तान में ‘बिहारी’ पर क्यों मचा घमासान? वायरल Video के बाद पता चली कड़वी सच्चाई
    International

    पाकिस्तान में ‘बिहारी’ पर क्यों मचा घमासान? वायरल Video के बाद पता चली कड़वी सच्चाई

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पाकिस्‍तान की सिंध विधानसभा में जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की विधायक हीर सोहो ने अवैध प्रवासियों को बाहर करने के मुद्दे पर स्‍थगन प्रस्‍ताव लाने की बात कही तो मामला बिगड़ गया. सारे सांसद इस मामले पर एकमत हो गए कि अवैध प्रवासियों को बाहर करना चाहिए क्‍योंकि वह देश के  संसाधनों पर बोझ हैं. इतना ही उन्‍हें प्रांत में आतंकवाद और अपराधों के लिए जिम्‍मेदार भी ठहराया गया. विधानसभा ने एक “मौलिक प्रस्ताव” भी पारित कर दिया, जिसमें लिखा है: “इस विधानसभा की राय है कि सिंध प्रांत में अन्य देशों से रहने वाले अवैध अप्रवासियों को उनके मूल देशों में प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए.”

     

    बिहारी शब्‍द पर हुआ बवाल

    इसी दौरान जब पीपीपी एमपीए ने विभिन्न देशों के अवैध अप्रवासियों का जिक्र करते हुए बिहारी समुदाय के लोगों को भी इसमें शामिल करते हुए मजाक उड़ाया तो विधायक सैयद एजाज उल हक बिफर गए. उन्‍होंने पाकिस्‍तान की सिंध विधानसभा में बिहारियों के योगदान पर ना केवल लंबा-चौड़ा भाषण दिया, बल्कि यह तक कहा कि पाकिस्‍तान बनने में बिहारी मुसलमानों का ही सबसे बड़ा हाथ है. लिहाजा बिहारी’ शब्द को नकारात्मक रूप से इस्तेमाल करने पर रोक लगाई जाए.

    बिहारी गाली नहीं गर्व का प्रतीक है

    सिंध प्रांत के विधानसभा सदस्य सैयद एजाज उल हक का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह कह रहे हैं, ”बिहारी गाली नहीं है, बल्कि बिहारी वो हैं जिन्‍होंने पाकिस्‍तान को बनाया है. नारा लगाया था कि बंट के रहेगा हिंदुस्तान, बनकर रहेगा पाकिस्तान. ये वो बिहारी हैं, पाकिस्तान उन बिहारियों की वजह से वजूद में आया है. आज 50 साल गुजारने के बावजूद बांग्लादेश में, जो पाकिस्तान का नारा लगा रहे हैं, पाकिस्तान जिंदाबाद का वो ये बिहारी हैं. आज आप गाली समझ रहे हैं बिहारी को? आज आप बिहारियों को गैरकानूनी तारिक-ए-वतन कह रहे हैं? आज आप बिहार को, बिहारी लब्ज को गाली बता रहे हैं. आप भूल गए कि ये बिहारी कौन हैं?”

    हम अपने हिस्‍से की जमीन साथ लेकर आए

    दरअसल, जब भारत विभाजन का प्रस्ताव आया था तो उस प्रपोजल पर वोट करने वालों में यूपी और बिहार के पठान सबसे ज्‍यादा थे. बंटवारे के वक्त यह पठान पाकिस्तान गए. ये खासे संपन्‍न पठान थे लेकिन उन्‍हें सब कुछ छोड़कर नए पाकिस्‍तान में प्रवासी बनना पड़ा. वे आज भी अपनी पहचान के संकट से गुजर रहे हैं.

    इसी वजह से एजाज उल हक ने यह भी कहा, ”जैसे कि मैं अपनी तकरीर के आगाज में कहा, यह मेराज दाद की कुर्बानियों का शाबर है पाकिस्तान, किसी ने जागीर नहीं दी. हम अपने हिस्से का पाकिस्तान अपने साथ लाए थे. लड़ कर लाए थे, मर कर लाए थे, मिट कर लाए थे. आज तुम्हारे पास जितना है, इतना हम छोड़ के आए थे.”

    जो 2 बार पाकिस्‍तान आए, वो प्रवासी कैसे

    बता दें कि बिहार के लोग 2 बार पाकिस्‍तान गए पहले 1947 में और फिर ढाका के पतन के बाद. उन्‍हें दोहरा दंश झेलना पड़ा. पाकिस्‍तान में आज भी ये लोग बिहारी मुसलमान के तौर पर पहचाने जाते हैं.

    इसी के चलते जमात-ए-इस्लामी के अकेले सदस्य मुहम्मद फारूक ने विधानसभा में सवाल उठाया कि जो लोग 2 बार पाकिस्तान आए उन्हें अवैध अप्रवासी कैसे कहा जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि बांग्लादेश में फंसे बिहारियों को सम्मानजनक तरीके से वापस लाना चाहिए. उनका भी पाकिस्‍तान पर पूरा अधिकार है.

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ट्रंप की ‘सब कुछ तबाह’ करने की धमकी पर भड़का ईरान, दी विनाशकारी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    April 6, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026582

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026388

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Blog

    दीपका के आजाद चौक स्थित दीपेश्वरी मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगा ताँता 

    By Chhattisgarh ExpressAugust 24, 20269

    दीपका के आजाद चौक स्थित दीपेश्वरी मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, जलाभिषेक…

    सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती, पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को किया याद

    August 20, 2026

    शहर के पं रविशंकर शुक्ल नगर से दादर मार्ग पर सैकड़ो गड्ढे…..चलना हुआ दूभर

    August 20, 2026

    पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आज होगा विशेष आयोजन, कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ रहेंगे मौजूद

    August 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.