विश्व रेबीज दिवस: कोरबा के कोरकोमा स्कूल में बच्चों को मिला रेबीज से बचाव का पाठ
रिपोर्ट : भरत यादव | 7999608199
कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचल में बच्चों को जानलेवा बीमारी रेबीज के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में, पशु औषधालय कोरकोमा के तहत आने वाले ग्राम कोरकोमा के प्राथमिक एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सतर्कता ही बचाव है — सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी
कार्यक्रम के दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रेबीज के खतरों और इसके संक्रमण के मुख्य कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि जानवर के काटने या खरोंचने पर घबराने के बजाय तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए
पशु के काटने या खरोंचने पर घाव को तत्काल साबुन और बहते साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।
समय पर इलाज: बिना देर किए नजदीकी अस्पताल से चिकित्सकीय परामर्श लेना और एंटी-रेबीज टीकाकरण (Anti-Rabies Vaccine)करवाना अनिवार्य है।
बच्चों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं।
शिक्षकों का मिला सहयोग
विद्यालय के शिक्षकों के सक्रिय सहयोग से यह जागरूकता सत्र बेहद सफल और प्रेरणादायक रहा। इस पहल से न केवल स्कूली बच्चों को रेबीज जैसी घातक बीमारी के प्रति जरूरी जानकारी मिली, बल्कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित हुए।




