Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»युक्तियुक्त करण से ग्रामीण शिक्षा में आया सकारात्मक बदलाव, विद्यार्थियों में लौटी पढ़ाई की रुचि
    Breaking news

    युक्तियुक्त करण से ग्रामीण शिक्षा में आया सकारात्मक बदलाव, विद्यार्थियों में लौटी पढ़ाई की रुचि

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    युक्तियुक्त करण से ग्रामीण शिक्षा में आया सकारात्मक बदलाव, विद्यार्थियों में लौटी पढ़ाई की रुचि

    शिक्षिका राजमणी टोप्पो ने जीव विज्ञान की पढ़ाई को बनाया सरल

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलने लगे हैं। इसी क्रम में कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र मांचाडोली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जीव विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती राजमणि टोप्पो की पदस्थापना की गई है।


    विद्यालय में लंबे समय से जीव विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय की विशेषज्ञ शिक्षक की कमी महसूस की जा रही थी। पहले विज्ञान के अन्य शिक्षक ही यह विषय पढ़ाते थे, जिससे बच्चों को विषय की जटिल अवधारणाओं, संरचनात्मक चित्रों, जैविक क्रियाओं, हार्मोन, कोशिका-विज्ञान आदि को समझने में कठिनाई होती थी। विद्यालय में अब शिक्षिका राजमणि टोप्पो के आगमन से विद्यार्थियों को जीव विज्ञान विषय की बारीकियों को समझना सरल हो गया है। शिक्षिका ने कक्षा में चार्ट, मॉडल और उदाहरणों के माध्यम से जटिल विषयों को इस तरह से समझाना शुरू किया कि अब विद्यार्थी न सिर्फ रुचि लेने लगे हैं, बल्कि हर दिन कुछ नया जानने की जिज्ञासा भी उनमें बढ़ रही है।
    12वीं जीव विज्ञान के छात्र दीक्षांत दास मानिकपुरी ने कहा प्राचार्या के आने से जीव विज्ञान विषय आसान हो गया है। पहले हम कोशिका, डीएनए, आरएनए, हार्मोन जैसे शब्दों के अर्थ को समझने में उलझे रहते थे। अब शरीर की बनावट, शारीरिक अंगों के क्रियाकलाप को बेहतर समझ पा रहे है। पादप, जंतु और सूक्ष्म जीवों के सरंचनाओं की समझ बढ़ी है। अब हम उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। विषय विशेषज्ञ शिक्षिका के आने से कक्षा की सोच बदल गई है। अब हम सभी डॉक्टर, वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित हो रहे है।
    इसी प्रकार छात्रा नंदनी यादव बताती हैं की पहले हमें जीव विज्ञान विषय की विविधताओं को समझने में बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन अब राजमणि मैडम हर टॉपिक को इतने सरल तरीके से समझाती हैं कि हमें रुचि आने लगा है। अब चित्र बनाना, समझना और याद रखना आसान हो गया है। छात्रा यास्मीन खातून ने मुस्कराते हुए कहा की मैडम हमें हमेशा प्रेरित करती हैं कि हम प्रश्न पूछें। पहले हम चुप रहते थे, अब हम खुद से पढ़ते हैं और प्रश्न करते हैं। शिक्षिका के आने से पढ़ाई में अधिक रुचि बढ़ी है।
    शिक्षिका सुश्री राजमणि टोप्पो ने बताया की बच्चों में सीखने की इच्छा बहुत है, बस उन्हें सही दिशा और सरल भाषा में समझ की जरूरत होती है। मैंने प्रयास किया कि हर टॉपिक को रोजमर्रा की चीजों से जोड़कर समझाया जाए। बच्चों का आत्मविश्वास देखकर मुझे भी बहुत संतोष हो रहा है।
    विद्यालय के प्राचार्य के.आर. भारद्वाज ने कहा कि विषय विशेषज्ञ शिक्षिका की नियुक्ति से विद्यार्थियों की न केवल पढ़ाई में रुचि बढ़ी है, बल्कि परीक्षा परिणामों में भी सुधार आने की उम्मीद है। अब बच्चे जीव विज्ञान को सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि समझने और सोचने का माध्यम मानने लगे है। शासन की यह पहल मांचाडोली और आसपास के गांवों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक नई रौशनी लेकर आया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026585

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026392

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026318

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 20261

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15…

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026

    सेमरहा गांव में सड़क और टूटी पुलिया बनी मुसीबत: कीचड़ भरे रास्तों से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण व स्कूली बच्चे

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.