Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    July 26, 2026

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»युवाओं को सही दिशा देकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है : डॉ. विदुषी शर्मा
    Breaking news

    युवाओं को सही दिशा देकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है : डॉ. विदुषी शर्मा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    युवाओं को सही दिशा देकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है : डॉ. विदुषी शर्मा

    शासकीय महाविद्यालय करतला एवं रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में ‘विकसित भारत 2047- नवाचार,आत्मनिर्भरता एवं समावेशी विकास’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन

     भरत यादव/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस/19.02.2026

    करतला/कोरबा। “युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करते हुए उनके कौशल और बुद्धिमत्ता को विकसित भारत 2047 के लिए प्रमुखता से तैयार किया जा सकता है। और यदि इस काम को हम कर लिए तो निश्चित तौर पर हमारा युवा भारत 2047 में एक विकसित राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाएगी। अतः हम सभी एक साथ इस महान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने कर्तव्यों का अपने-अपने जगह पर संकल्प पूर्वक निर्वहन करें।” उक्त उद्गार शासकीय महाविद्यालय करतला एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में ‘विकसित भारत 2047- नवाचार,आत्मनिर्भरता एवं समावेशी विकास’ पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में प्रथम तकनीकी सत्र के स्रोत व्यक्ति एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित अतिथि वक्ता डॉ.विदुषी शर्मा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दिल्ली की काउंसलर ने व्यक्त किया।

    शिक्षा में आधुनिकता के साथ-साथ परंपरागत मूल्यों को भी सम्मिलित करना होगा: जुड़ावन सिंह ठाकुर

    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जुड़ावन सिंह ठाकुर प्रांत प्रमुख विद्या भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति की मूल अवधारणा को अपनाकर भारत को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलाया जा सकता है। अतः हमें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा में आधुनिकता के साथ-साथ परंपरागत मूल्यों को भी सम्मिलित करना होगा।

    युवाओं को उनकी वास्तविक कुशलता से परिचय कराना होगा : वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी

    ” कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि “जब हम राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ युवाओं को उनकी वास्तविक कुशलता से परिचय कराते हुए उनका सदुपयोग करें तो विकसित भारत के मुख्य बिंदु नवाचार, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सकता है।

    आर्थिक प्रबंधन के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व पर्यावरण प्रबंधन आवश्यक: प्रो. मृगेश कुमार यादव

    “उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मृगेश कुमार यादव ने अतिथि स्वागत और धन्यवाद के शब्द कहते हुए कहा कि “आज हम आर्थिक प्रबंधन के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण प्रबंधन करके विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।”

    यह संगोष्ठी दूरस्थ जनजाति क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही है: डॉ.संजय कुमार यादव

    कार्यक्रम के प्रारंभ में इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक डॉ.संजय कुमार यादव ने विषय की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि – “यह संगोष्ठी दूरस्थ जनजाति क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही है, इसलिए समस्त अतिथियों का वक्ताओं का यहां आना महाविद्यालय परिवार के लिए सौभाग्य की बात है।” द्वितीय तकनीकी सत्र के स्रोत व्यक्ति विषय विशेषज्ञ प्रो. प्यारेलाल आदिले ने विकसित भारत 2047 के लिए मानवीय मूल्य और सांस्कृतिक विरासत को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि – “आज हम यदि अच्छे और आदर्श मानव होने के गुणों को आत्मसात अपने कर्म क्षेत्र में करेंगे तो निश्चित तौर पर हमारा देश विश्व में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।”प्रथम तकनीक सत्र के चेयर पर्सन डॉ.मनोज कुमार झा एवं द्वितीय तकनीकी सत्र के चेयर पर्सन डॉ.श्याम सुंदर तिवारी तथा दोनों तकनीकी सत्र के सहायक चेयर डॉ.प्रीतिलता मिंज ने किया। दोनों तकनीकी सत्रों में शोध पत्रों का वाचन विभिन्न संस्थाओं से आए शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों ने किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन डा.सपना मिश्रा ने किया। उल्लेखनीय है कि यह दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कोरबा जैसे औद्योगिक जिला के दूरस्थ अंचल में स्थित महाविद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्राध्यापक,विषय विशेषज्ञ,शोधार्थी,विद्यार्थी के अतिरिक्त ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं युवा भी उपस्थित रहे।

     

    समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026

    कोरबा में बेजुबान के लिए देवदूत बना त्रिपाठी परिवार, कुत्तों के चंगुल से बसंता पक्षी को बचाकर त्रिपाठी परिवार ने दी नई जिंदगी, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

    July 25, 2026

    अपराधों की रोकथाम और ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को प्रभावी बनाने आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित

    July 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026575

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026379

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    By Chhattisgarh ExpressJuly 26, 20262

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…. कोरबा /…

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.