Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»मनोरंजन»समंदर में गर्लफ्रेंड संग डूबते-डूबते बचे रणवीर इलाहाबदिया, यूट्यूबर ने खुद बताई रौंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान
    मनोरंजन

    समंदर में गर्लफ्रेंड संग डूबते-डूबते बचे रणवीर इलाहाबदिया, यूट्यूबर ने खुद बताई रौंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 26, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और उनकी गर्लफ्रेंड गोवा में समुद्र में तैरते समय डूबने से बाल-बाल बचे हैं. फेमस पॉडकास्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रूह कंपा देने वाली घटना का खुलासा किया है. उन्होंने घटना की वीडियो भी शेयर की और ये भी बताया कि उनकी जान किसने बचाई थी.

    गोवा में डूबने से बचे रणवीर इलहाबादिया
    रणवीर इलाहबादिया को यूट्यूब पर बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट कर अपनी दास्तान सुनाई है. रणवीर ने गोवा ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे अपनी गर्लफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. वहीं उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें वे समंदर में बड़ी-बड़ी लहरों के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लंबा-चौड़ा वाकया सुनाया. उन्होंने लिखा है, “ गोवा से आप सभी को मेरी क्रिसमस. ये मेरी लाइफ का सबसे इवेंटफुल क्रिसमस रहा है. इसे लिखते हुए बहुत कमज़ोर फील कर रहा हूं. हम अब बिल्कुल ठीक हैं.लेकिन कल शाम 6:00 बजे, मुझे और मेरी गर्लफ्रंड को थोड़ी सी सिचुएशन से रेस्क्यू करना पड़ा था.

    हम दोनों को खुले समुद्र में तैरना पसंद है. मैं यह तब से कर रहा हूं जब मैं बच्चा था. लेकिन कल हम पानी के नीचे की धारा में बह गये,ऐसा मेरे साथ पहले भी हो चुका है लेकिन मैं कभी किसी पार्टनर के साथ नहीं रहा.अकेले तैरकर बाहर निकलना आसान है. किसी को अपने साथ बाहर निकालना बहुत मुश्किल है. 5-10 मिनट के संघर्ष के बाद, हमने मदद के लिए आवाज लगाई और पास में तैर रहे 5 लोगों के एक परिवार ने तुरंत हमें बचा लिया.

     

    रणवीर इलाहाबादिया को किसने डूबने से बचाया?
    हम दोनों अच्छे स्विमर हैं लेकिन नेचर किसी पाइंट पर आपकी लिमिट को टेस्ट करती है. लहरों में एक मज़ेदार डुबकी लगाने के बाद एक तेज लहर ने हम दोनों को गिरा दिया. अगली बात जो हमें पता चली वह यह थी कि हम दोनों पानी में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे. एक समय ऐसा आया जब मैंने बहुत सारा पानी निगल लिया और धीरे-धीरे बेहोश होने लगा. तभी मैंने मदद के लिए चिल्लाने का फैसला किया. आईपीएस अधिकारी पति और आईआरएस अधिकारी पत्नी के परिवार को हार्दिक आभार जिन्होंने हम दोनों को बचाया. इस एक्सपीरियंस ने हमें बहुत कुछ सिखाया. पूरी घटना के दौरान हमें ईश्वर की सुरक्षा महसूस हुई.

    एक एक्सपीरियंस ने लाइफ के प्रति बदल दिया नजरिया
    जैसे-जैसे हम आज क्रिसमस की ओर बढ़ रहे हैं, हम जिंदा रहने के लिए ग्रेटिट्यूड से भरे हुए हैं. लगभग ऐसा महसूस होता है कि जीवन के इस एक अनुभव ने जीने के प्रति मेरा नजरिया बदल दिया है. यह इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि मैंने हमेशा इन पलों को आप सभी के साथ शेयर किया है, आज मैं बहुत इमोशनल और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ हूं, इसे पढ़ने वाले आप में से प्रत्येक को दिल से थैंक्यू!

    उन्होंने आगे लिखा है, ” कल शाम, मैंने क्रिसमस ईव की घटना बताने के लिए अपने भाई को कॉल करने का फैसला किया. उन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की.यह मेरे लिए बहुत ही यादगार गोवा वेकेशन रही है.मुझे लगता है कि 2025 पहले से कहीं ज्यादा अच्छा होने वाला है.हम एक कारण से जीये!आप सभी को और आपके परिवारों को क्रिसमस की शुभकामनाएं, भगवान, लाइफ के लिए थैंक्यू!”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जया प्रदा ने ठुकराई ऋषि कपूर की फिल्म, श्रीदेवी के हाथ लगते ही बन गई सुपरहिट

    March 5, 2026

    प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को दहाड़ेंगे अनिल कपूर, ‘सूबेदार’ की रिलीज डेट का ऐलान

    February 13, 2026

    सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर ब्रेक, रिलीज़ डेट टली

    February 10, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026285

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026254

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026153

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026152
    Don't Miss

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    By Chhattisgarh ExpressMay 1, 202612

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत…

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.