Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

    May 25, 2026

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों से परेशान वार्ड 61-62 के वार्ड वासियों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Blog»गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के 14 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण
    Blog

    गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के 14 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 16, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    • स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई, कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार हो रही बेहतर
    • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत अक्टूबर व नवंबर माह में अस्पताल का किया था मूल्यांकन

    रायपुर /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस . उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले छत्तीसगढ़ के 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इनमें 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा विगत अक्टूबर व नवंबर माह में इन अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुणवत्ता आश्वासन के मानकों पर खरा उतरने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं और 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र मिलना इसी का नतीजा है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा महासमुंद ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र भदरसी को 91.29% , बड़े टेमरी को 90.27%, झलप को 91.93% व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा को 88.89% के साथ सूरजपुर ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र नवापाराकला को 76.09%, धरमपुर को 87.75% व कांकेर जिले आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र मुसरपट्टा को 94.2%,पीवी89 को 85.58%, कोदागांव को 93.36%, माकरीखुना को 81.54 व बलौदाबाजार ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद् ठेलकी को 86.83%, रायगढ़ जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र छर्राटानगर को 82.39%, बस्तर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र जमावड़ा को 88.99% व रायपुर ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी को 88.15% अंक प्राप्त हुए हैं ।

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान करने के पूर्व विगत माह भारत सरकार के विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया गया। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।

    14 health institutions of the state received quality assurance certificate for quality health services health
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    तपती धूप में ‘अमृत’ सा सुकून: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राहगीरों के लिए खोला शीतल शरबत मंदिर 

    April 21, 2026

    हर समाज के चहेते बने मंत्री लखनलाल, दो साल में ही विभिन्न समाजों के लिए 52 विकास कार्यों की रखी नींव

    April 12, 2026

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026311

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026297

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026262

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    शिक्षा, युवाओं की सहभागिता और संगठन की मजबूती से ही समाज की प्रगति संभव: प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव

    By Chhattisgarh ExpressMay 25, 2026138

    शारदा विहार में झेरिया यादव समाज का प्रांतीय सम्मान समारोह संपन्न शिक्षा, युवाओं की सहभागिता…

    ढेंगुरनाला केस: ₹15 हजार के लेनदेन पर बसंत पटेल को प्रताड़ित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    May 23, 2026

    अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों से परेशान वार्ड 61-62 के वार्ड वासियों दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज: 24 मई को प्रदेश पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.