Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»बर्थडे के बाद टूटा परिवार: विवाहिता प्रेमी संग फरार, रोते मिले बच्चे
    Chhattisgarh

    बर्थडे के बाद टूटा परिवार: विवाहिता प्रेमी संग फरार, रोते मिले बच्चे

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 15, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रुपये और आभूषण भी साथ ले गई, पुलिस में शिकायत दर्ज

    बेतिया। नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शाम में अपनी बड़ी पुत्री का धूमधाम से जन्मदिन मनाया। पकवान बनाया और परिवार के सभी लोगों को खिलाया। रात करीब 11 बजे बच्चों को बिस्तर पर छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। भागने के दौरान वह घर में रखे दस हजार रुपये और आभूषण भी लेकर चली गई है।

    बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब उसकी सास कमरे में गई तो विवाहिता घर में नहीं थी। मामले में फरार विवाहिता की सास ने बीते 12 जनवरी को नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    नौतन के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। विवाहिता की सास ने उसके प्रेमी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करगरिया वार्ड आठ निवासी मोहित कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया है।

    महिला की सास ने पुलिस को बताया है कि बीते 27 दिसंबर को उसकी 27 वर्षीय बहू ने अपनी बड़ी पुत्री का धूमधाम से जन्मदिन मनाया। खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले बन गए। रात करीब 11 बजे के बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर वह बहू के कमरे में गई तो वह नहीं थी। घर में रखे रुपये और आभूषण भी गायब थे।

    महिला की सास ने बताया है कि पिछले वर्ष 23 मार्च को भी उसकी बहू अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। बाद में उसे कालीबाग से पकड़ कर घर लाया गया था। वह दोबारा अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है।

    घर में अकेली किशोरी को देख भगा ले गया युवक

    दूसरी ओर, गौनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। मामले में किशोरी की मां ने गौनाहा थाना में रामनगर थाना क्षेत्र के चरगहवा पचरुखिया निवासी नीतीश कुमार पर शादी के नीयत से बहला फुसलाकर का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

    किशोरी की मां ने पुलिस से बताया है कि आठ जनवरी की सुबह घर के लोग काम पर चले गए थे। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। इसी बीच आरोपी उनके घर आया और शादी की नीयत से पुत्री का अपहरण कर लिया। नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    children found crying Family breaks up after birthday: Married woman elopes with lover
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026

    ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

    April 12, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026274

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026151

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026113

    तालाब में नहाने गई मां-बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; विरोध पर घर में घुसकर दी धमकी

    April 11, 202692
    Don't Miss
    Big News

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    By Chhattisgarh ExpressApril 24, 2026113

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी कोरबा।…

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026

    अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.