महाशिवरात्रि पर्व: एसजीपी कॉलोनी के शिव मंदिर में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, विशाल भंडारे का होगा आयोजन
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: सर्वमंगला नगर वार्ड क्रमांक 62 स्थित एसजीपी कॉलोनी में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। कॉलोनी के श्री पंचायतन शिव मंदिर में आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण
आध्यात्मिक कार्यक्रमों के पश्चात, समिति द्वारा शाम 5:00 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है, जो देर शाम तक जारी रहेगी।
मंदिर समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों और शिव भक्तों से विशेष अपील की है कि श्री महाशिवरात्रि पर्व के इस पावन अवसर पर सपरिवार मंदिर पधारें। बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाएं और भंडारे में सादर सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करें।”
बता दें यह आयोजन एसजीपी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के लिए आस्था और सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना हुआ है, जहां हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।

