Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मां सर्वमंगला मंदिर: महाअष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाआहुति

    October 18, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन

    October 18, 2026

    सर्वमंगला नगर में गरबा-डांडिया की धूम: पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सजे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन
    Big News

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressOctober 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन

     

    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ | भरत यादव | 7999608199

    कोरबा, 18 अक्टूबर 2026/ कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न वार्डों को जोड़ने वाली 20 सड़कों के डामरीकरण, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का आज उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने कोसाबाड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर लगभग 24 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने का सपना सबके समन्वित प्रयासों से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की स्वीकृति से कोरबा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। कई कार्य निर्माणाधीन हैं और अनेक निविदा प्रक्रिया में हैं। आने वाले समय में इन कार्यों के पूर्ण होने से शहर के विकास को गति मिलेगी।

    मंत्री ने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र की 90 प्रतिशत से अधिक सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। आज भूमिपूजन किए गए कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने इन कार्यों को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य बताया, वहीं नगर निगम आयुक्त ने सभी स्वीकृत कार्यों को आगामी डेढ़ माह में पूर्ण करने की समय-सीमा की जानकारी दी। जो सड़कें इस चरण में शामिल नहीं हो पाई हैं, उन्हें भी आगामी दिनों में स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएमएफ के माध्यम से खनिज प्रभावित क्षेत्रों को अपने विकास के लिए संसाधन और अधिकार दिए हैं। कोरबा को प्राप्त डीएमएफ राशि का उपयोग जिले और शहर के विकास में किया जा रहा है। सड़क सुविधाओं के विस्तार के साथ कोहड़िया-ढेंगुर क्षेत्र में छठ घाट, नहर मार्ग से बरमपुर चौक बायपास, उरगा सड़क तथा सीएसईबी चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ सहित विभिन्न कार्य भी प्रस्तावित हैं।

    इन 20 सड़कों के कार्यों का हुआ भूमिपूजन

    1. सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक अंडरब्रिज तक — 112.55 लाख रुपये
    2. पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड अंडरब्रिज तक — 156.90 लाख रुपये
    3. जैन चौक से घंटाघर तक — 125 लाख रुपये
    4. घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक — 199 लाख रुपये
    5. वार्ड क्रमांक 66, सुराकछार बस्ती में पीतांबर तंवर के घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक — 25 लाख रुपये
    6. वार्ड क्रमांक 55, सेमीपाली चौक से पीपल चौक होते हुए सालियाभांठा मार्ग की ओर — 20 लाख रुपये
    7. सुनालिया ब्रिज स्टेशन रोड नहर के पास से तुलसी मार्ग गली एवं मुरारका गली होते हुए सीतामढ़ी मुख्य मार्ग तक — 87.75 लाख रुपये
    8. डीडीएम से लालूराम कॉलोनी होते हुए मेन रोड से बस स्टैंड तक — 163.73 लाख रुपये
    9. सुनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास रोड तक — 198.54 लाख रुपये
    10. सुभाष चौक से सब स्टेशन तक — 97.80 लाख रुपये
    11. वार्ड क्रमांक 24, नेहरू नगर में सड़क डामरीकरण — 55 लाख रुपये
    12. वार्ड क्रमांक 32, पोड़ीबहार चर्च से लक्की बिग बास्केट मोड़ तक — 165.10 लाख रुपये
    13. कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक — 66.18 लाख रुपये
    14. वार्ड क्रमांक 58, सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र में — 150 लाख रुपये
    15. वार्ड क्रमांक 58, सरदार पटेल नगर के व्यावसायिक क्षेत्र में — 145 लाख रुपये
    16. वार्ड क्रमांक 38, लालघाट बालको में चेकपोस्ट से रिस्दा चौक तक बीटी रोड निर्माण — 120 लाख रुपये
    17. वार्ड क्रमांक 39 एवं 40, रिस्दा चौक से गायत्री मंदिर तक बीटी रोड निर्माण — 180 लाख रुपये
    18. वार्ड क्रमांक 64, प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपाटमुड़ा डिपरापारा बस्ती तक सड़क सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत — 138.07 लाख रुपये
    19. सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक — 180 लाख रुपये
    20. वार्ड क्रमांक 49, राजीव नगर के विभिन्न स्थानों पर डामरीकरण — 35 लाख रुपये

    मंत्री श्री देवांगन ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से गरीबों, किसानों और महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान कर्जमाफी, दो वर्ष के लंबित बोनस भुगतान, धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि, श्रीरामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि और महतारी वंदन योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित ग्रामीण विकास की पहलों को भी याद किया।

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर की सड़कों के डामरीकरण से आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों, स्वीकृत कार्यों और डीएमएफ से प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आवागमन बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में सभी सड़क कार्य पूरे कराए जाएंगे।

    कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य, पार्षद तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर में गरबा-डांडिया की धूम: पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सजे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि: मां सर्वमंगला मंदिर में महासप्तमी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, 12 हजार ज्योति कलश से जगमगा रहा माँ का दरबार

    October 17, 2026

    पूर्व पत्रकार चेतन सूर्या का पुराने क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    October 15, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026588

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026400

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026389

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026312
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    मां सर्वमंगला मंदिर: महाअष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाआहुति

    By Chhattisgarh ExpressOctober 18, 202610

    मां सर्वमंगला मंदिर: महाअष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने दी…

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन

    October 18, 2026

    सर्वमंगला नगर में गरबा-डांडिया की धूम: पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सजे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि: मां सर्वमंगला मंदिर में महासप्तमी पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, 12 हजार ज्योति कलश से जगमगा रहा माँ का दरबार

    October 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.